निशाने पर TikTok, जानिए रेटिंग गिर जाने पर क्या होता है? प्ले स्टोर पर टिक-टॉक ऐप की रेटिंग तेजी से गिर रही है। ऐसे में आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि किसी ऐप की रेटिंग गिर जाने पर आखिर क्या नुकसान होता है। रेटिंग गिर जाने पर क्या होता है शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप Tiktok की रेटिंग 4.7 स्टार से घटकर 2 स्टार से भी नीचे चली गई है। ढेरों यूजर्स टिकटॉक को 1 स्टार दे रहे हैं और इसे भारत में बैन तक करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा फेमस यूट्यूबर Carry Minaty और टिक टॉक के पॉप्युलर क्रिएटर Amir Siddiqui के बीच शुरू हुई जुबानी जंग के बाद से हो रहा है। तो क्या टिकटॉक की रेटिंग घटने से उसे नुकसान होगा? और अगर नुकसान होगा तो वह किस रूप में होगा, आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे। तो आइए जानते हैं कि प्ले स्टोर पर ऐप रेटिंग्स गिरने का क्या प्रभाव पड़ता है। गिर जाता है सर्च रिजल्ट ऐप रेटिंग कम होने से प्ले स्टोर पर सर्च रिजल्ट गिर जाता है। इसे Organic Rankings गिर जाना कहते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप प्ले स्टोर पर Messanger ऐप सर्च करते हैं तो सबसे ऊपर आने वाले ऐप वो होंगे जिनकी ओ...
A blog about preparation of study related important basic concepts, Knowledges, skills, informations and study materials only on officialyogendra.blogspot.com