Skip to main content

सच्चा प्यार किसे कहते है?

">

प्यार

सच्चा प्यार क्या है और कौन करता है?

अगर आप किसीको चाहते है तोह आपको यह मालूम होना जरुरी है के सच्चा प्यार किसे कहते हैं और सच्चा प्यार कौन करता है?

By

 Yogendra RitikRaj 

आज के इस लेख में हम सच्चा प्यार क्या है और सच्चा प्यार कैसे होता है? इस बारे में जानेंगे. इससे पिछले वाले लेख में मैंने प्यार क्या है बहुत ही सरल और अच्छे तरीके से बताया था अगर आपने वो लेख नहीं पढ़ा है तो कृपया वो लेख भी जरुर पढ़ें जिससे आपको प्यार की परिभाषा के बारे में जानकारी मिले.

सच्चा प्यार वो अमृत है जो हमारे जीवन को खुशहाल और रंगीन बना सकती है. लेकिन अगर सच्चे प्यार का गलत फायेदा उठाया जाये तो वही अमृत विष बनकर जीवन को बर्बाद कर सकता है. बदलते ज़माने के साथ प्यार का मतलब भी बदलता जा रहा है. आज कल लोग आकर्षण को ही प्यार समझ बैठते हैं और फिर जब वो आकर्षण खत्म होता है तो प्यार भी खत्म हो जाता है. फिर वो एक दुसरे को प्यार में धोखा देते हैं.

प्यार को खेल बनाकर लोग एक दुसरे के फीलिंग्स के साथ खेल रहे हैं. इसलिए प्यार करने से पहले आपको ये जानना जरुरी है की सच्चा प्यार किसको कहते हैं और सच्चा प्यार कैसे पता करें?

सच्चा प्यार किसे कहते है (What is True Love in Hindi)

">

सच्चा प्यार क्या होता है

सच्चा प्यार दो दिलो का मेल है जो आसानी से जुड़ जाता है पर आसानी से ख़त्म नहीं होता है. प्यार एक खुबसूरत एहसास है जो दो लोगो को गहराई से एक दुसरे से जोड़ता है. ये कुदरत का दिया हुआ एक ऐसा नायब तोहफा है जो जिंदगी में एक बार सभी को मिलता है.

सच्चा प्यार भगवान का दिया हुआ वरदान है जो हमारे सरल जीवन में उमंग और उल्लास के हर रंग भर देता है. प्यार दिल की आवाज़ है जिसे सिर्फ दिल की धड़कन से ही महसूस किया जा सकता है.

सच्चे प्यार में बहुत ताकत होती है जिसमे दुनिया से लड़ने की शक्ति होती है. प्यार एक नशा है जिसमे एक बार हम खो गए तो वापस आने का दिल नहीं करता. अगर वो पास ना हो तो उसकी यादें हमेशा आती रहती है. बार बार उसका चेहरा आँखों के सामने नज़र आता है.

उसकी बातें याद कर अकेले में ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. हम उस इंसान में पूरी तरह से खो जाते है. हर वक़्त उसकी फ़िक्र सी होने लगती है. अगर एक दिन भी उससे ना मिले या उससे बात ना हो पाए तो मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं.

सच्चा प्यार कभी ख़त्म नहीं होता, अगर आपका प्यार सच्चा है तो वो वक़्त के साथ गहरा होता चला जाता है. प्यार का रिश्ता पहले से और भी मजबूत हो जाता है. सच्चा प्यार जिंदगी जीने का नजरिया बदल देता है.

सच्चा प्यार कैसे होता है?

सच्चा प्यार हमेसा दिल से होता है. जब हमें सच्चा प्यार होता है तो हमारी पूरी दुनिया बदल जाती है. प्यार में हर चीज खुबसूरत हो जाती है. प्यार में पड़ने के बाद हमारे साथ काफी कुछ ऐसा होता है जो हमने पहले कभी महसूस नहीं किया होता.

प्यार की फीलिंग बहुत ही खुबसूरत होती है जो इसे करता है उसे ही इसका एहसास होता है. सच्चा प्यार करने वाले लोगों के चेहरे पर एक अलग सी खुशी चमकती है. उनके होठों पे हमेशा मुस्कान होती है. ऐसा लगता है की मानों उन्हें पूरी दुनिया की खुशी मिल गयी है.

सच्चा प्यार करने वाले आशिक का दिल हर पल यही चाहता है की उसके महबूब का दीदार होता रहे. ये सच है की जब हम किसी को अपने दिल में जगह दते हैं तो वो हमारे दिल के करीब हो जाता है इसलिए बार बार बस अपने प्यार से मिलने की तमन्ना होती है.

सच्चा प्यार का एहसास इतना गहरा होता है की प्यार में पड़े लोग सोते वक़्त हसीन सपने देखने लगते हैं. सपने इतने खुबसूरत होते हैं की उन्हें हकीकत में बदलने की चाहत सी होने लगती है.

रोमांटिक फिल्मे और गाने देख कर ऐसा लगता है की वो हमारे लिए ही बनाये गए हैं. फिल्मो की कहानी अपने प्यार की कहानी जैसे लगने लगती है. प्यार की शायरी पढना भी अच्छा लगने लगता है. शायरी के जरिये हर दिन अपने प्यार का इजहार करने का तरीका तो सभी अपनाते हैं.

कुछ ऐसा होता है प्यार जिसमे बस आप डूबता चले जाते हैं. ऐसी खुशी वैसे ज्यादातर पहले प्यार में ज्यादा होती है जहाँ सब कुछ गुलाबी सा लगने लगता है और आपको हर चीज खुबसूरत नज़र आती है.

सच्चा प्यार क्यों होता है?

एक सच्चा प्यार ज़िन्दगी को खुबसूरत और रोमांचक बना देता है. दुनिया के सभी जिव जंतु को प्यार की जरुरत होती है, बिना प्यार के ये दुनिया ख़त्म हो जाएगी. इसलिए हम सभी को जिंदगी में कभी ना कभी प्यार जरुर होता है.

प्यार में हमारा दिल चाहता है की हम किसी ख़ास के साथ अपना सुख दुःख बाँटे, अपना स्नेह और प्यार बाँटे. इंसान का स्वाभाव ही ऐसा होता है की अगर उसे कोई पसंद आता है तो उसके साथ वो अपनापन महसूस करने लगता है.

सच्चा प्यार एक दुसरे को देखने मात्र से नहीं बल्कि एक दुसरे को समझने और जानने से होता है. सच्चे प्यार को करने और जताने में जल्दबाजी नहीं होती है. सच्चे प्यार में एक दुसरे का भरोसा और सम्मान किया जाता है.

सच्चे प्यार का अंजाम अच्छा हो या ना हो, इसमें मंजिल मिले ना मिले, वो अमर हो जाता है पर ख़त्म नहीं होता. इसमें एक दुसरे का साथ निभाना, सुख दुःख में साथ रहना, मुश्किल समय में साथ रहना होता है. अगर प्यार सच्चा है तो आपका मन, दिल और एहसास सब एक हो जाता है.

सच्चे प्यार की निशानियाँ (How to Find True Love in Hindi)

जब हम प्यार में होते हैं तो बहुत सी चीजें हमें महसूस होती है जिसे हम प्यार की निशानी समझते हैं. यहाँ में उन्ही में से कुछ ऐसे प्यार की भावनाओ के बारे में बताने जा रही हूँ जिसे आपने भी जरुर महसूस किया होगा.

❤️ जब हम प्यार में होते हैं तो हम अपने ही ख्यालों की दुनिया में हर वक़्त खोये रहते हैं. उस वक़्त हमें पता भी नहीं चलता की हमारे आस पास क्या हो रहा है.

❤️ प्यार में तड़प सी महसूस होती है. ऐसा लगता है की कुछ तो अधुरा है जिसकी कमी सी खल रही है. ऐसा तब होता है जब आपका प्यार आपसे दूर होता है.

❤️ जब हम उस व्यक्ति का नाम सुनते हैं तो पुरे शारीर में खुशी की लहर दौड़ने लगती है मनो जैसे बेजान सी शारीर में जान आ गयी हो.

❤️ रातों को नींद तक उड़ जाती है बस उस व्यक्ति का ही ख्याल बार बार आता रहता है.

❤️ जब वो सामने ना हो तो उससे बहुत सारी बातें करने को मन करता है लेकिन जैसे ही वो सामने आ जाता है तो होंठ सिल जाते हैं एक शब्द भी बड़ी मुश्किल से निकलता है.

❤️ जब आप उसकी हर बचकानी हरकतों को पसंद करने लगते हैं तो समझ जाइये की आप उससे बहुत प्रेम करते हैं.

❤️ अचानक से हम भगवान की पूजा करने लगते हैं, मंदिर मस्जिदों के चक्कर काटने लगते हैं और हर दुआ हर प्राथना में उस व्यक्ति की खुशी की कामना करते हैं.

सच्चा प्यार कैसे पता चलता है?

अगर आपको आकर कोई लड़का या लड़की कहे की वो आपसे सच्चा प्यार करता/करती है, तो आपको इस बात का पता लगाना बहुत ही ज्यादा जरुरी है की क्या उसका प्यार सच्चा है या झूठा. प्यार उससे करो जो सच्चा हो.

वैसे आज के ज़माने में सच्चा प्रेम करने वाले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं फिर भी अगर आप को उस व्यक्ति के प्यार में कुछ ऐसे लक्षण दिख जायें जिससे आपको ये यकीन हो जाये की उसका प्यार आपके लिए सच्चा है तो उसे अपनाने में बिलकुल भी देरी ना करे.

सच्चा प्यार जानने के तरीके तो बहुत हैं लेकिन उसके लिए आपको उस व्यक्ति के साथ थोडा समय बिताना पड़ेगा जिससे की आपको पता चल सके की उसके लिए सच्चे प्यार की परिभाषा क्या है. उसके दिल में प्यार की भावना कैसी है- अच्छी है या बुरी.

ऐसा नहीं है की सिर्फ आप दुसरे के प्यार की परीक्षा लो, यहाँ पर मै जिन तरीको के बारे में बताउंगी उससे आपको ये भी पता चलेगा आपका प्यार जो है वो भी सच्चा है या सिर्फ एक आकर्षण है.

❤️जो सच्चा प्यार करते हैं उसे अपने साथी से कोई उम्मीद नहीं होती, वो अपने साथी को बिना किसी शर्त के स्वीकार करते है. जो प्यार अपने स्वार्थ के लिए हो वो प्यार सच्चा नहीं होता.

❤️ अपने साथी को खुश देखकर आपके सारी तकलीफे और दिन भर की पूरी थकान दूर हो जाये तो वो है सच्चा प्यार.

❤️ सच्चा प्यार आपको खुश करने के लिए बड़ा त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहता. इस बात की भनक तक भी पड़े बिना जो अपने साथी के लिए त्याग देता है वो सच्चा प्यार करता है.

❤️ प्यार में जलन की भावना नहीं होती. अगर आपका साथी आपसे करियर में अच्छा हो या अपने दम पर उसने कुछ हासिल किया हो जो आपको अभी तक नहीं मिला तो सच्चा प्यार करने वाला अपने साथी से जलन नहीं करता बल्कि उसको दिल से स्वीकार करता है.

❤️ सच्चा प्यार कभी कभी आपको दर्द दे सकता है इसका मतलब ये नहीं है की वो आपसे प्यार नहीं करता. जहाँ प्यार होता है वहां थोड़ी बहुत नोंक झोंक तो होती ही है, लेकिन इसके साथ साथ सच्चा प्यार आपकी रक्षा भी करता है.

❤️ सच्चा प्यार आपके दुःख तकलीफ़ को बिना कहे ही समझ जाता है. अगर आप किसी चीज से परेशान है या दुखी हैं तो आपका साथी आपको उस हाल में देख नहीं सकता. भले ही वो खुद किसी मुसीबत में हो लेकिन वो आपकी सहायता जरुर करेगा और आपके तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कर उसे सुलझाने का प्रयास करेगा.

❤️ प्यार बाँध कर नहीं रखता. जिस प्यार में आजादी नहीं होती वो प्यार ज्यादा दिन तक नहीं टिकता. सच्चे प्यार का अर्थ है अपने साथी को पूरी आजादी देना. इसमें रोक टोक नहीं होना चाहिए.

❤️ सच्चा प्यार हमेशा अपने साथी पर विश्वास करता है. ये आपके फैसले और कार्यों पर भरोसा करता है और आपके प्रति हमेसा सकारात्मक रहता है. जहाँ शक की गुंजाईश होती है वहां प्यार मर जाता है.

सच्चे प्यार को दो शब्दों में बयान नहीं कर सकते है और ना ही प्यार की कोई परिभाषा है. ये शब्द्विहीन है इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है. सच्चा प्यार इंसान को कहीं भी किसी भी अवस्था में हो सकता है. प्यार गरीबी या अमीरी, धर्म-जाती और रंग-रूप नहीं देखता है, ये तो सिर्फ प्यार देखता है.

मुझे उम्मीद है की आपको सच्चा प्यार किसे कहते है और सच्चा प्यार कौन करता है लेख पसंद आएगा. इस लेख से जुड़े आपके कोई और विचार हैं तो उसे हमारे साथ शेयर करें.

https://officialyogendra.blogspot.com

मेरा नाम Yogendra RitikRaj है मैं इस ब्लॉग की फाउंडर हूँ. इस ब्लॉग के जरिये आपको बहुत सारे विषय के बारे में जानकारी देना मेरा मकसद है. मुझे नॉलेज शेयर करना बहुत पसंद है. अगर आप मेरे ज़रिए कुछ सिख पाएँगे, तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी.

      

© 2019 [ officialyogendra.blogspot.com ]
- All Rights Reserved.

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub