Redmi K20 और Redmi K20 Pro एक-दूसरे से कितने अलग? Redmi K20 vs Redmi K20 Pro: आइए अब आपको बताते हैं कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के बीच क्या समानताएं और क्या अंतर है। ख़ास बातें रेडमी के20 में तीन रियर कैमरे हैं Redmi K20 और Redmi K20 Pro की सेल 22 जुलाई से दोनों ही स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Xiaomi ने भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कागजी तौर पर रेडमी के20 और रेडमी के20 दोनों ही हैंडसेट शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं और इनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। एक ओर जहां दोनों ही रेडमी स्मार्टफोन में कई समानताएं हैं तो वहीं इनमें कुछ अंतर भी है। आइए अब आपको बताते हैं कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के बीच क्या समानताएं और क्या अंतर है। Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro की भारत में कीमत भारत में रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। रेडमी क...
A blog about preparation of study related important basic concepts, Knowledges, skills, informations and study materials only on officialyogendra.blogspot.com