Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Online Banking

ऑनलाइन बैंकिंग करते समय इन 6 टिप्स को रखें याद, SBI ने अपने ग्राहकों को किया आगाह -

ऑनलाइन बैंकिंग करते समय इन 6 टिप्स को रखें याद, SBI ने अपने ग्राहकों को किया आगाह नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क।  कोरोनावायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में लोग ऑनलाइन बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। हालांकि, इस मुश्किल हालात में भी ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले पूरी तरह सक्रिय हैं। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर कुछ टिप्स दिए हैं। बैंक ने 'अ लेटर फॉर योर सेफ्टी' शीर्षक के एक पत्र के जरिए अपने ग्राहकों को छह टिप्स दिए हैं और कहा है कि ऑनलाइन बैंकिंग में इन टिप्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बैंक ने इस संदर्भ में एक ट्वीट कर कहा है कि सतर्क रहकर सुरक्षित बैंकिंग की जा सकती है। बैंक ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वालों से अपनी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए हमारे ग्राहकों को इन छह प्रोटोकॉल्स पर ध्यान देना चाहिए। SBI ने अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के लिए ये छह टिप्स दिए हैंः 1. SBI ग्राहक EMIs या अकाउंट में पैसे भेजे जाने या पीएम केयर फंड या किसी भी और राहत फंड में अंशदान के नाम पर OTP और बैंक डिटेल्स की मांग ...