Skip to main content

ऑनलाइन बैंकिंग करते समय इन 6 टिप्स को रखें याद, SBI ने अपने ग्राहकों को किया आगाह -

ऑनलाइन बैंकिंग करते समय इन 6 टिप्स को रखें याद, SBI ने अपने ग्राहकों को किया आगाह


newimg/25042020/25_04_2020-sbi_3_20220502.jpg

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोनावायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में लोग ऑनलाइन बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। हालांकि, इस मुश्किल हालात में भी ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले पूरी तरह सक्रिय हैं। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर कुछ टिप्स दिए हैं। बैंक ने 'अ लेटर फॉर योर सेफ्टी' शीर्षक के एक पत्र के जरिए अपने ग्राहकों को छह टिप्स दिए हैं और कहा है कि ऑनलाइन बैंकिंग में इन टिप्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बैंक ने इस संदर्भ में एक ट्वीट कर कहा है कि सतर्क रहकर सुरक्षित बैंकिंग की जा सकती है। बैंक ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वालों से अपनी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए हमारे ग्राहकों को इन छह प्रोटोकॉल्स पर ध्यान देना चाहिए।

SBI ने अपने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के लिए ये छह टिप्स दिए हैंः

1. SBI ग्राहक EMIs या अकाउंट में पैसे भेजे जाने या पीएम केयर फंड या किसी भी और राहत फंड में अंशदान के नाम पर OTP और बैंक डिटेल्स की मांग करने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। 

2. नकद इनाम और नौकरी देने जैसे दावों वाले फर्जी SMS, E-mail, फोन कॉल और विज्ञापन पर ध्यान ना दें।

3. बैंक से जुड़े सभी पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें।


4. इस बात को ध्यान में रखें कि SBI या बैंक के प्रतिनिधि कभी भी SMS, E-mail या फोन कॉल के जरिए ग्राहकों की निजी जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी नहीं मांगते हैं।

5. किसी भी ब्रांच के कॉन्टैक्ट नंबर या अन्य विवरण के लिए सिर्फ एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर सर्च करने पर प्राप्त किसी भी जानकारी पर यकीन ना करें।

6. किसी भी तरह की धोखाधड़ी को लेकर तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं निकटतम एसबीआई शाखा को सूचित करें।


  • TAGS
  •  
  • # business 
  • # biz
  • # SBI
  • # SBI TIPS for Safe Online Banking 
  • # SBI Online Banking Tips 
  • # State Bank 
  • # SBI Twitter Handle 
  • # SBI Official Website 
  • # स्टेट बैंक
  • # भारतीय स्टेट बैंक
  • # Online Banking 
  • # Banking Fraud 
  • # Net Banking 
  • # Safe Net Banking Tips 
  • # SBI account holders 
  • # SBI customers 
  • # SBI online 
  • # SBI online banking 
  • # tips while banking online with SBI
  • # SBI app 
  • # SBI netbanking 
  • # cyber crime 
  • # Business

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub