स्मार्टफोन चलाते हैं और इन पांच चीजों के बारे में नहीं जानते तो आप 'स्मार्ट' नहीं हैं टेक डेस्क, "> सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स आप में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन होगा और आप उसका खूब इस्तेमाल भी करते होंगे। आप अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देखते होंगे, गेम खेलते होंगे लेकिन आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो स्मार्टफोन के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको पांच ऐसी स्मार्टफोन ट्रिक्स बताने वाले हैं जो सिर्फ स्मार्ट लोग ही जानते हैं। तो चलिए देखते हैं कि आप कितने स्मार्ट हैं। ऑटोमेटिक साइलेंट मोड स्मार्टफोन में आप यह भी सेटिंग कर सकते हैं कि सिनेमा हॉल, पुस्तकालय जैसी जगहों पर जाने पर फोन अपने आप साइलेंट मोड में चला जाएगा। इसकी सेटिंग के लिए एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में साउंड सेटिंग में जाकर डू नॉट डिस्टर्ब वाली सेटिंग में जाकर एक्टिवेट करें। यह फीचर गूगल मैप्स और गूगल कैलेंडर की मदद से काम करता है। वहीं आईफोन में सेटिंग के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें। Settings>Do Not Disturb> Scheduled toggle switch घर पर फोन को अनलॉक रखें अग...
A blog about preparation of study related important basic concepts, Knowledges, skills, informations and study materials only on officialyogendra.blogspot.com