क्या है IUC जिसकी वजह से Jio ने यूज़र्स पर लगाए हैं चार्ज, जानें पूरा मामला अगर आंकड़ों की बात करें तो जियो नेटवर्क (Jio Network) पर रोज़ाना 25 से 30 करोड़ ऐसे मिस्ड कॉल्स आते हैं. इसकी वजह से पिछले तीन सालों में जियो ने 13000 करोड़ रुपये का भुगतान दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर्स को किया है. SHARE THIS: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक प्रेस रिलीज़ जारी करके ऐलान किया है कि वह अपने ग्राहकों से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज करेगी. वजह बताते हुए जियो ने कहा कि चूंकि ट्राई आईयूसी (IUC) के तहत 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज करती है इसलिए कंपनी अब यह चार्ज ग्राहकों से लेगी. पर ये आईयूसी क्या है जिसकी वजह से कंपनी ने ऐसा फैसला किया, आइये जानते हैं- क्या है IUC- आईयूसी यानी इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज (Interconnect Usage Charge) एक तरह का चार्ज होता है जो कि किसी एक नेटवर्क ऑपरेटर द्वारा दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर पर यूज़र द्वारा कॉल किए जाने की एवज में दिया जाता है. ट्राई ने इसे 6 पैसे प्रति मिनट पर फिक्स कर रखा है. अब अगर इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल में एक सिमिट्री होती...
A blog about preparation of study related important basic concepts, Knowledges, skills, informations and study materials only on officialyogendra.blogspot.com