रिलायंस JIO ने फिर किया बड़ा ऐलान, अब इन कस्टमर्स को दे दी है राहत
9 अक्टूबर को रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने ऐलान किया था कि अब जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क (Non JIO calling) पर कॉल करने के लिए पैसे देने होंगे. अब जियो ने अपने ग्राहकों को कुछ राहत दी है.

रिलायंस जियो ( Reliance Jio) ने एक बार फिर अपने कस्टमर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. रिलायंस जियो की ओर से कहा गया है कि उसके जिन कस्टमर्स ने 9 अक्टूबर या उससे पहले नंबर पर कोई रिचार्ज कराया है, तो वे कस्टमर्स उस रिचार्ज प्लान के खत्म होने तक नॉन जियो यूजर्स -(None Jio Users) को भी फ्री में कॉलिंग (Free calling) कर सकेंगे. हालांकि, जब यह प्लान खत्म हो जाएगा तो कस्टमर्स को नॉन जियो कस्टमर्स को कॉलिंग करने के लिए रुपये चुकाने होंगे. रिलायंस जियो की ओर से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है.
बता दें कि 9 अक्टूबर को रिलायंस जियो ने ऐलान किया था कि अब जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसे देने होंगे. दरअसल, इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) के नियम के तहत एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने वाले को 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चुकाना होता है. अभी तक जियो अपनी तरफ से इसे चुका रही थी.
हालांकि, जियो ने अपने यूज़र्स को भरोसा दिलाया है कि यह शुल्क तब तक जारी रहेगा, जब तक आईयूसी (IUC) का चार्ज घटकर शून्य नहीं हो जाता.
फ्री डेटा का ऐलान
हालांकि, इन चार्जेस का ग्राहकों पर किसी भी तरह का कोई असर न पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि रिलायंस ने जो टॉपअप (Reliance TopUp) इसके लिए जारी किया है, उसमें प्राइस के हिसाब से ग्राहकों को फ्री डेटा दिया जा रहा है. बता दें कि जियो ने इसके लिए 10, 20, 50 और 100 रुपये के टॉपअप जारी किए हैं.
इन टॉपअप का प्रयोग करके यूज़र्स दूसरे नेटवर्क के ग्राहकों से बात कर पाएंगे. इसके बावजूद जियो ने इस बात का ध्यान रखा है कि ग्राहकों पर एक्स्ट्रा असर न पड़े, जिसके लिए जियो ने फ्री डेटा उपलब्ध कराने का फैसाल किया है. इस टॉपअप में 10 रुपये पर 1 जीबी, 20 रुपये पर 2 जीबी, 50 रुपये पर 5 जीबी और 100 रुपये पर 10 जीबी डेटा मिलेगा.
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.