Skip to main content

Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: किसमें कितना है दम

Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro: किसमें कितना है दम

  

">1 of 7

Realme X vs Vivo Z1 Pro vs Redmi Note 7 Pro 

मौजूदा समय में भारतीय मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में एक साथ कई अच्छे स्मार्टफोन हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही वीवो ने अपना दमदार स्मार्टफोन वीवो जे1 प्रो पेश किया है। वहीं इसी कड़ी में रियलमी ने अपना एक स्मार्टफोन रियलमी एक्स लॉन्च कर दिया है। रियलमी एक्स को पहले चीन में लॉन्च किया गया था और उसके करीब 1 महीने बाद इस फोन को भारतीय बाजार में उतारा गया है तो आइए जानते हैं Realme X, Vivo Z1 Pro और Redmi Note 7 Pro में से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट है।


Vivo Z1 Pro2 of 7
Vivo Z1 Pro - फोटो : youtube
डिजाइन और डिस्प्ले

रियलमी एक्स में आपको पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आपको नॉच बिलकुल भी नहीं मिलेगा। रियर कैमरा पीछे की ओर सेंटर में मिलेगा। इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। वहीं वीवो जेड1 प्रो में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। जेड1 प्रो में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा।

Realme X smartphone India3 of 7
Realme X smartphone India
कैमरा

रियलमी एक्स- Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।


वीवो जे1 प्रो- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर, 4के रिकॉर्डिंग और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा।


रेडमी नोट 7 प्रो- इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही इस फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी। 

Snapdragon 7124 of 7
Snapdragon 712 - फोटो : Flipkart
प्रोसेसर

Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो में इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। जबकि वीवो जेड1 प्रो में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है।

Redmi Note 7 Pro5 of 7
Redmi Note 7 Pro - फोटो : mi.com
रैम और स्टोरेज

रियलमी एक्स में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, वहीं वीवो जे1 प्रो में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। रेडमी नोट 7 प्रो 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Vivo Z1Pro6 of 7
Vivo Z1Pro - फोटो : Flipkart
बैटरी और कनेक्टिविटी

रेडमी नोट 7 प्रो में4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। रियलमी एक्स में 3765mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटम ऑडियो,  4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। वीवो जेड1 प्रो में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

Redmi Note 7 pro7 of 7
Redmi Note 7 pro
कीमत

वीवो जे1 प्रो के 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है। 

रेडमी नोट 7 प्रोके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। 

Realme X के 4GB+128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं इस फोन का मास्टर एडिशन (ऑनियन एंड गार्लिक) भी पेश किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा स्पाइडरमैन एडिशन की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub