Skip to main content

Redmi K20 और Redmi K20 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?



Redmi K20 और Redmi K20 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro: आइए अब आपको बताते हैं कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के बीच क्या समानताएं और क्या अंतर है।

ख़ास बातें

रेडमी के20 में तीन रियर कैमरे हैं

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की सेल 22 जुलाई से

दोनों ही स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

Xiaomi ने भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कागजी तौर पर रेडमी के20 और रेडमी के20 दोनों ही हैंडसेट शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं और इनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। एक ओर जहां दोनों ही रेडमी स्मार्टफोन में कई समानताएं हैं तो वहीं इनमें कुछ अंतर भी है। आइए अब आपको बताते हैं कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के बीच क्या समानताएं और क्या अंतर है।
 

Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro की भारत में कीमत

भारत में रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। रेडमी के20 के तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट हैं- कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू। रेडमी के20 की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे (दोपहर) शुरू होगी। रेडमी के20 के साथ रिटेल बॉक्स में प्रीमियम हार्ड कवर मिलेगा।

दूसरी ओर, रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी के20 प्रो के तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट हैं- कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू। रेडमी के20 के साथ रेडमी के20 प्रो की भी पहली सेल 22 जुलाई को फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी। रेडमी के20 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को भी रिटेल बॉक्स में 999 रुपये वाला प्रीमियम हार्ड कवर मिलेगा।

 

Redmi K20 Pro vs Redmi K20 Specifications

रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 के बीच में अंतर की बात करने से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों में कौन-कौन सी समानताएं हैं। दोनों ही हैंडसेट का डिज़ाइन एक समान है और दोनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते हैं। इनमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है।
 

Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro का कैमरा

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी के20 में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के20 स्मार्टफोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

रेडमी के20 प्रो में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।


कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों ही फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन की लंबाई-चौड़ाई और वज़न भी समान है। डाइमेंशन 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।

 

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro का प्रोसेसर

अब बात दोनों हैंडसेट के बीच अंतर की। रेडमी के20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर तो वहीं रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ ऐड्रेनो 649 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है।
 

Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro में स्टोरेज

रेडमी के20 में 6 जीबी रैम तो वहीं रेडमी के20 प्रो में 8 जीबी तक रैम है। रेडमी के20 में 128 जीबी तक तो वहीं दूसरी ओर रेडमी के20 प्रो में 256 जीबी तक स्टोरेज है।
 

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro की बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

रेडमी के20 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी के20 प्रो में भी 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन यह 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि, दोनों ही स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। Xiaomi रेडमी के20 प्रो के लिए 27 वॉट का सोनिकचार्ज फास्ट चार्ज अडैप्टर को अलग से बेचेगी और इसकी कीमत 999 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है तो वहीं रेडमी के20 में यह सपोर्ट नहीं मिलेगा।

रेडमी K20 प्रो बनाम रेडमी K20



मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले 6.39 इंच 6.39 इंच 

प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 

फ्रंट कैमरा 

20-मेगापिक्सल 

20-मेगापिक्सल 

रियर कैमरा 

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सलरैम 

6 जीबी 6 जीबी

स्टोरेज

 64 जीबी 64 जीबी

बैटरी क्षमता

 4000 एमएएच

 4000 एमएएच

ओएस एंड्रॉ़यड 

एंड्रॉ़यड रिज़ॉल्यूशन 10801080

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)

6.396.39 

रिज़ॉल्यूशन 

1080x2340 

पिक्सल 

1080x2340

 पिक्सलप्रोटेक्शन टाइप

 गोरिल्ला ग्लास

 गोरिल्ला ग्लास 

आस्पेक्ट रेशियो 

19.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर 

2.8 गीगाहर्ट्ज़ 

सिंग्गल-कोर

 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 

ऑक्टा - कोरप्रोसेसर मॉडल

 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

 रैम

 6 जीबी 6 जी बी 

इंटरनल स्टोरेज

 64 जीबी 64 जीबी

 एक्सपेंडेबल स्टोरेज 

नहीं

कैमरा

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल (f/1.75, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)

48-मेगापिक्सल (f/1.75, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)


रियर ऑटोफोकस

हां

रियर फ्लैश

हां

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

20-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम

एंड्रॉ़यड

एंड्रॉ़यड स्किन

MIUI 10MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई - फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट 

802.11 ए/बी/जी/एन/एसी 

802.11 ए/बी/जी/एन/एसी

ब्लूटूथ

हां

इंफ्रारेड डायरेक्ट

हां

यूएसबी टाइप सी

हां

सिम की संख्या

22

दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4

जी हां

SIM 1

SIM Type

नैनो सिम 

नैनो सिम 3G 

हां

4G/ LTE

हां

Supports 4G in India (Band 40)

हां


GSM/CDMA-जीएसएम

SIM 2

SIM Type 

नैनो सिमनैनो सिम

3Gहांहां4G/ LTE

हां

Supports 4G in India (Band 40)

हां

GSM/CDMA-जीएसएम

सेंसर

फेस अनलॉक

हां 


फिंगरप्रिंट सेंसर

हां


कंपास/ मैगनेटोमीटर

हां


प्रॉक्सिमिटी सेंसर

हां


एक्सेलेरोमीटर

हां

एंबियंट लाइट सेंसर

हां


जायरोस्कोप

हां


Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub