निशाने पर TikTok, जानिए रेटिंग गिर जाने पर क्या होता है?
प्ले स्टोर पर टिक-टॉक ऐप की रेटिंग तेजी से गिर रही है। ऐसे में आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि किसी ऐप की रेटिंग गिर जाने पर आखिर क्या नुकसान होता है।
रेटिंग गिर जाने पर क्या होता है
नए यूजर्स देखते हैं रेटिंग
प्ले स्टोर पर जब भी यूजर्स कोई नया ऐप डाउनलोड करने जाते हैं तो जाहिर सी बात है इसकी रेटिंग्स भी चेक करते हैं। अगर ऐप की रेटिंग कम होगी तो ऐसे बहुत कम यूजर्स होंगे जो इसे डाउनलोड करने के बारे में सोचेंगे। इसके साथ ही कॉमेंट्स का भी इसमें काफी अहम रोल होता है।
इस तरह घट जाती है डाउनलोडिंग
गूगल प्ले स्टोर 4 स्टार या उससे ज्यादा रेटिंग्स वाले ऐप को अपने होमपेज पर दिखाता है, जिसे Featured App कहते हैं। इससे बड़ी संख्या में क्लिक्स और डाउनलोड्स मिलते हैं। रेटिंग गिर जाने पर ऐप स्टोर समझ जाता है कि ऐप के साथ कोई समस्या है। जब तक ऐप की रेटिंग्स ठीक नहीं हो जाती, उसे फीचर्ड ऐप से बाहर रखा जाता है।
रेटिंग्स में छिपी है ऐप की कामयाबी
कई तरह से देखा जाए तो किसी भी ऐप या सॉफ्टवेयर की कामयाबी उसे मिलने वाली स्टार रेटिंग्स में छिपी है। यह ना सिर्फ ऐप की छवि को अच्छा या बुरा बना सकती है, बल्कि कमाई पर भी इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.