सुबह उठते ही आपको कुछ हेल्दी आदतों को जरूर अपनाना चाहिए। लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना तो मॉर्निंग रूटीन सबसे अच्छा होना चाहिए। कहा जाता है दिन की शुरुआत अगर आप अच्छी चीजों के साथ करते हैं तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। सुबह उठने के बाद से ही दिन की शुरुआत हो जाती है, ऐसे में आपको हेल्दी आदतों के साथ अपने दिन को स्टार्ट करना चाहिए। इसके लिए मॉर्निंग डाइट, एक्सरसाइज और ध्यान सभी का ख्याल रखें। ज्यादातर लोग चाय या कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं जो सबसे ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है। उठते ही कैफीन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसी आदतें हैं जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। जानिए सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
लाइफस्टाइल न्यूज़
सुबह उठकर करें ये 9 काम, हमेशा रहेंगे सेहतमंद और खुशहाल
सुबह की ऐसे करें शुरुआत :
1/10
भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग अपनी दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. बाहर जाना हो या घर से काम करना हो, हर व्यक्ति किसी ना किसी दबाव से गुजर रहा है. काम की चिंता में हमारा पूरा दिन कैसे निकल जाता है, हमें पता ही नहीं चलता. खासतौर से सुबह के कुछ घंटों में हम क्या करते हैं और अपना समय कैसे बिताते हैं, इन सबका असर हमारे पूरे दिन के रूटीन पर पड़ता है. आयुर्वेद में सुबह के कुछ खास नियम बताए गए हैं जो ना सिर्फ लाइफस्टाइल को बेहतर बनाते हैं बल्कि व्यक्ति में आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलन जैसे गुण भी विकसित करते हैं. इन गुणों की बदौलत आपकी कामयाबी का रास्ता भी खुलता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.
Photo Credit: Getty Images
सुबह जल्दी उठें
2/10
सुबह जल्दी उठें- आयुर्वेद में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह दी गई है यानी कि सूर्योदय के 2 घंटे पहले. इसका कारण ये है कि दिन की शुरुआत करने से पहले अपनी शरीर की सफाई और इस पर ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय होता है. अगर आप इतनी जल्दी नहीं उठ सकते हैं तो धीरे-धीरे इसकी आदत डालें. जल्दी ही आपको इसकी आदत पड़ जाएगी.
Photo Credit: Getty Images
चेहरे पर पानी डालें
3/10
चेहरे पर पानी डालें- सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले अपने चेहरे पर पानी डालना चाहिए. खासतौर से आंखों पर पानी के छीटें डालना आयुर्वेद में एक अच्छी एक्सरसाइज मानी गई है. ध्यान रखें कि ये पानी ना तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए और ना ही गर्म. ये पानी कमरे के तापमान पर होना चाहिए.
Photo Credit: Getty Images
Advertisement
पेट रखें साफ
4/10
पेट रखें साफ- आयुर्वेद में रात में सोने से पहले बाथरूम जाना अच्छा माना जाता है. रात के समय बाथरूम जाने से शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. आयुर्वेद में एक बार सुबह और एक बार रात में शौच जाने की सलाह दी जाती है. इससे आप सुबह हल्का और स्वस्थ महसूस करते हैं, वहीं रात में पेट साफ होने से नींद अच्छी आती है.
Photo Credit: Getty Images
दांतों को अच्छे से साफ करें
5/10
दांतों को अच्छे से साफ करें- आयुर्वेद में दांत और जीफ साफ करने का खास महत्व है. सुबह उठने के बाद अच्छी तरह से ब्रश करें. मुंह की सफाई पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि मुंह की गंदगी से कई सारे बैक्टीरिया पनपते हैं जो कई बीमारियों को जन्म देते हैं. ब्रश को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. मीठे की बजाय कड़वे टूथपेस्ट से ब्रश करना बेहतर होता है.
Photo Credit: Getty Images
गरारा
6/10
गरारा- ज्यादातर लोग गले में खराश होने पर ही गरारा करते हैं लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से हमें अपने डेली रूटीन में भी गरारा करने चाहिए. गरारा नमक के पानी से किया जाता है और नमक मसूड़ों सहित मुलायम ऊतकों की सफाई करता है.
Photo Credit: Getty Images
Advertisement
ऑयलिंग
7/10
शरीर की मालिश- अपने रूटीन में ऑयलिंग यानी गर्म तेल से मालिश करने की आदत शामिल करें. आयुर्वेद के अनुसार, तेल से शरीर को जो मॉइश्चराइजर मिलता है, वो किसी क्रीम से नहीं मिलता. अगर आपके पास हर दिन शरीर मालिश करने का समय नहीं है तो सप्ताह में कम से कम तीन दिन जरूर करें. गर्मी के दिनों में आप सप्ताह में दो दिन भी मालिश कर सकते हैं.
Photo Credit: Getty Images
शरीर की मालिश
8/10
वैसे तो पूरे शरीर की मालिश जरूरी है लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है तो कम से कम शरीर के पांच अंगों की मालिश जरूर करें. ये अंग नाभि, पैरों के तलवे, सिर, कान, हाथ और कोहनी हैं. तेल की मालिश नहाने से पहले करनी चाहिए. इसके लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसों का तेल और तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo Credit: Getty Images
हल्की एक्सरसाइज करें
9/10
हल्की एक्सरसाइज करें- आयुर्वेद के अनुसार, दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करनी चाहिए. इससे शरीर में ब्लड फ्लो और लचीलापन बढ़ता है. इसके लिए आप टहलने जा सकते हैं या फिर योग कर सकते हैं लेकिन याद रखें कि इसे ज्यादा मेहनत के साथ ना करें. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा थक सकते हैं.
Photo Credit: Getty Images
खाने पर ध्यान दें
10/10
खाने पर ध्यान दें- किसी भी कीमत पर सुबह का नाश्ता करना ना छोड़ें. सुबह का नाश्ता ना तो बहुत ज्यादा भारी और ना ही बहुत देर से करना चाहिए. नाश्ता करने से पेट हल्का रहता है और पाचनतंत्र सही तरीके से काम करता है. दिन की शुरुआत फल, सब्जी, जूस, दही और साबुत अनाज से करें.
Photo Credit: Getty Images
सुबह उठकर क्या करना चाहिए?
- गर्म पानी पिएं- दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ करनी चाहिए। आपको फिट और हेल्दी रहना तो सुबह सबसे पहले गर्म पानी पीने की आदत बना लें। इससे पेट हेल्दी रहता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। शरीर में जमा टॉक्सिंस भी गर्म पानी से आसानी से बाहर निकल जाते हैं। सुबह गर्म पानी से पाचन में भी सुधार आता है।
- बॉडी को स्ट्रेच करें- सुबह बिस्तर से उठने के बाद थोड़ी देर आलस और थकान सी रहती है। इसके लिए उठने के बाद बॉडी स्ट्रेचिंग जरूर करें। आपका आलस और थकान एकदम दूर हो जाएगी। इससे मसल्स भी रिलैक्स होंगी। स्ट्रेचिंग से तनाव, जोड़ों का दर्द कम होता है और बॉडी की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। आप कोई योगासन या एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
- मेडिटेशन करें- भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून पाने के लिए दिन की शुरूआत मेडिटेशन के साथ करें। इससे तनाव, चिंता दूर होंगी और माइंड रिलेक्स फील करेगा। सुबह 20 मिनट मेडिटेशन करने से दिनभर आप तनाव को दूर रख सकते हैं। मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
- सुबह की धूप लें- सुबह उठकर थोड़ी देर धूप जरूर लें। इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है। सूरज की रौशनी में बैठने से मन में पॉजिटिविटी आती है। इससे आप सेहतमंद रहेंगे। धूप में बैठने से दर्द कम होता है और हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। धूप में बैठने से प्रतिरक्षा प्रणाली भी बढ़ती है। स्किन के लिए भी सुबह की धूप फायदेमंद होती है।
- कुछ न कुछ पढ़ें- सुबह उठने के बाद आपको कुछ जरूर पढ़ना चाहिए। आप कोई पसंदीदा किताब पढ़ सकते हैं। आप चाहें तो कोई मैगजीन पढ़ सकते हैं। अखबार पढ़ने की आदत बना लें। इससे आपको काफी पॉजिटिव फीलिंग आएगी। आपका दिन बेहतर तरीके से व्यतीत होगा।
सुबह उठने के बाद क्या नहीं करना चाहिए
सुबह उठते ही चाय, कॉफी और अन्य कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।
सुबह उठते ही स्ट्रेस या तनाव वाली एक्टिविटीज से बचना चाहिए।
सुबह उठते ही फोन, लैपटॉप या टीवी से थोड़ी देर दूरी बनाकर रखें।
सुबह उठकर गुस्सा करने से भी बचना चाहिए।

Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.