Skip to main content

लाइफस्टाइल न्यूज़सुबह उठकर करें ये 9 काम, हमेशा रहेंगे सेहतमंद और खुशहाल

लाइफस्टाइल न्यूज़

सुबह उठकर करें ये 9 काम, हमेशा रहेंगे सेहतमंद और खुशहाल

ऐसे करें सुबह की शुरूआत
  • 1/10

भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग अपनी दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. बाहर जाना हो या घर से काम करना हो, हर व्यक्ति किसी ना किसी दबाव से गुजर रहा है. काम की चिंता में हमारा पूरा दिन कैसे निकल जाता है, हमें पता ही नहीं चलता. खासतौर से सुबह के कुछ घंटों में हम क्या करते हैं और अपना समय कैसे बिताते हैं, इन सबका असर हमारे पूरे दिन के रूटीन पर पड़ता है. आयुर्वेद में सुबह के कुछ खास नियम बताए गए हैं जो ना सिर्फ लाइफस्टाइल को बेहतर बनाते हैं बल्कि व्यक्ति में आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलन जैसे गुण भी विकसित करते हैं. इन गुणों की बदौलत आपकी कामयाबी का रास्ता भी खुलता है. आइए जानते हैं इनके बारे में. 

Photo Credit: Getty Images 

सुबह जल्दी उठें
  • 2/10

सुबह जल्दी उठें- आयुर्वेद में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह दी गई है यानी कि सूर्योदय के 2 घंटे पहले. इसका कारण ये है कि दिन की शुरुआत करने से पहले अपनी शरीर की सफाई और इस पर ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय होता है. अगर आप इतनी जल्दी नहीं उठ सकते हैं तो धीरे-धीरे इसकी आदत डालें. जल्दी ही आपको इसकी आदत पड़ जाएगी.

Photo Credit: Getty Images

चेहरे पर पानी डालें
  • 3/10

चेहरे पर पानी डालें- सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले अपने चेहरे पर पानी डालना चाहिए. खासतौर से आंखों पर पानी के छीटें डालना आयुर्वेद में एक अच्छी एक्सरसाइज मानी गई है. ध्यान रखें कि ये पानी ना तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए और ना ही गर्म. ये पानी कमरे के तापमान पर होना चाहिए.

Photo Credit: Getty Images 

पेट रखें साफ
  • 4/10

पेट रखें साफ- आयुर्वेद में रात में सोने से पहले बाथरूम जाना अच्छा माना जाता है. रात के समय बाथरूम जाने से शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ  बाहर निकल जाते हैं. आयुर्वेद में एक बार सुबह और एक बार रात में शौच जाने की सलाह दी जाती है. इससे आप सुबह हल्का और स्वस्थ महसूस करते हैं, वहीं रात में पेट साफ होने से नींद अच्छी आती है.

Photo Credit: Getty Images 

दांतों को अच्छे से साफ करें
  • 5/10

दांतों को अच्छे से साफ करें- आयुर्वेद में दांत और जीफ साफ करने का खास महत्व है. सुबह उठने के बाद अच्छी तरह से ब्रश करें. मुंह की सफाई पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि मुंह की गंदगी से कई सारे बैक्टीरिया पनपते हैं जो कई बीमारियों को जन्म देते हैं. ब्रश को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. मीठे की बजाय कड़वे टूथपेस्ट से ब्रश करना बेहतर होता है.

Photo Credit: Getty Images 

गरारा
  • 6/10

गरारा- ज्यादातर लोग गले में खराश होने पर ही गरारा करते हैं लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से हमें अपने डेली रूटीन में भी गरारा करने चाहिए. गरारा नमक के पानी से किया जाता है और नमक मसूड़ों सहित मुलायम ऊतकों की सफाई करता है.

Photo Credit: Getty Images 

ऑयलिंग
  • 7/10

शरीर की मालिश- अपने रूटीन में ऑयलिंग यानी गर्म तेल से मालिश करने की आदत शामिल करें. आयुर्वेद के अनुसार, तेल से शरीर को जो मॉइश्चराइजर मिलता है, वो किसी क्रीम से नहीं मिलता. अगर आपके पास हर दिन शरीर मालिश करने का समय नहीं है तो सप्ताह में कम से कम तीन दिन जरूर करें. गर्मी के दिनों में आप सप्ताह में दो दिन भी मालिश कर सकते हैं. 

Photo Credit: Getty Images 

शरीर की मालिश
  • 8/10

वैसे तो पूरे शरीर की मालिश जरूरी है लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है तो कम से कम शरीर के पांच अंगों की मालिश जरूर करें. ये अंग नाभि, पैरों के तलवे, सिर, कान, हाथ और कोहनी हैं. तेल की मालिश नहाने से पहले करनी चाहिए. इसके लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसों का तेल और तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo Credit: Getty Images 

हल्की एक्सरसाइज करें
  • 9/10

हल्की एक्सरसाइज करें- आयुर्वेद के अनुसार, दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करनी चाहिए. इससे शरीर में ब्लड फ्लो और लचीलापन बढ़ता है. इसके लिए आप टहलने जा सकते हैं या फिर योग कर सकते हैं लेकिन याद रखें कि इसे ज्यादा मेहनत के साथ ना करें. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा थक सकते हैं.
 

Photo Credit: Getty Images 

खाने पर ध्यान दें
  • 10/10

खाने पर ध्यान दें-  किसी भी कीमत पर सुबह का नाश्ता करना ना छोड़ें. सुबह का नाश्ता ना तो बहुत ज्यादा भारी और ना ही बहुत देर से करना चाहिए. नाश्ता करने से पेट हल्का रहता है और पाचनतंत्र सही तरीके से काम करता ह

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub