Skip to main content

WhatsApp पर आपको किसने किया है Block इस तरह करें पता -

WhatsApp पर आपको किसने किया है Block इस तरह करें पता

Tech डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर कई फीचर्स पेश किए गए हैं जो यूजर्स के अनुभव को दोगुना करने में मदद करते हैं। यहां पर कई फीचर्स ऐसे हैं जो आपके बेहद काम आते हैं। वहीं, कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। इन्हीं में से एक फीचर है यूजर को ब्लॉक करने का। कई बार लोग आपको WhatsApp से ब्लॉक कर देते हैं जिसका आपको पता भी नहीं लगता है। हालांकि, एक ऐसा तरीका भी है जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपको WhatsApp से किसने ब्लॉक किया है। इस पोस्ट में हम आपको इसी का तरीका बताने जा रहे हैं।

ऑनलाइन स्टेटस: अगर आपको लगता है कि आपको किसी ने WhatsApp से ब्लॉक किया है तो आप उस यूजर की चैट पर जाएं और उसका ऑनलाइन स्टेटस देखें। अगर वो ऑनलाइन होने पर भी ऑनलाइन शो नहीं हो रहा है तो इसका मतलब उस यूजर ने आपको ब्लॉक किया है।

प्रोफाइल फोटो पर भी दें ध्यान: जिस यूजर ने आपको ब्लॉक किया है उसकी प्रोफाइल फोटो पर ध्यान दें। अगर आपको उस व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो नहीं दिखती है तो समझ जाएं की उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर अपनी प्रोफाइल फोटो हटा देते हैं। ऐसे में आप किसी दूसरे के WhatsApp अकाउंट से भी व्यक्ति का प्रोफाइल फोटो देख सकते हैं।

सिंगल चेक मार्क: जिस व्यक्ति ने आपको WhatsApp से ब्लॉक किया है कि उसे मैसेज भेजें। अगर मैसेज पर सिंगल चेक मार्क दिखाई दे रहा है तो समझ जाएं की मैसेज डिलीवर नहीं हुआ है और व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है।

WhatsApp कॉल से लगाएं पता: अगर यूजर ने आपको ब्लॉक किया है तो उसे WhatsApp कॉल करें। अगर कॉल कनेक्ट नहीं होती है तो समझ जाएं की यूजर ने आपको ब्लॉक किया हुआ है।



 TAGS

  • # technology 
  • # tech guide 
  • # whatsapp
  • # whatsapp Features 
  • # whatsapp Update 
  • # whatsapp Block 
  • # whatsapp upcoming features 
  • # Computers and Technology 
  • # Science and Technology 
  • # Tech guide 

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub