WhatsApp: साल 2019 में प्लेटफॉर्म पर आए ये टॉप फीचर्स
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में ग्रुप इनविटेशन सिस्टम को ऐड किया है. इस प्राइवेसी ऑप्शन के जरिए यूजर्स ये कंट्रोल कर सकते हैं कि उन्हें कौन ग्रुप में ऐड करेगा. इसमें Everyone, My Contacts और My Contacts Except के ऑप्शन शामिल हैं.
कंपनी ने इस फीचर को नए UI के साथ पेश किया था. इस अपडेट के जरिए यूजर्स एक बार में करीब 30 ऑडियो फाइल्स सेलेक्ट कर सकते हैं और सेंड कर सकते हैं. ये फीचर अगर एल्बम आर्ट उपलब्ध हो तो बिना सेलेक्शन प्रोसेसर को डिस्टर्ब किए ऑडियो प्रीव्यू और इमेज प्रीव्यू को भी सपोर्ट करता है.
इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉयड ऐप में ऐड किया गया था. वॉट्सऐप में इसे इनेबल करने के लिए आपको सेटिंग > अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट लॉक में जाना होगा. यहां आने के बाद आपको फिंगरप्रिंट लॉक इनेबल करना होगा. फिंगरप्रिंट लॉक फीचर में आपको तीन ऑप्शन- immediately, After 1 minute और After 30 minutes मिलेगा.
इस साल की शुरुआत में वॉट्सऐप ग्रुप्स के लिए अपडेट के जरिए 'रिप्लाई प्राइवेटली' फीचर दिया गया. इस अपडेट के जरिए किसी ग्रुप के यूजर्स किसी यूजर को वन-ऑन-वन चैट में प्राइवेट तरीके से रिप्लाई कर सकते हैं. इस फीचर को आप बहुत आसानी से केवल ग्रुप चैट ओपन कर यूज कर सकते हैं. इसके लिए केवल आपको मैसेज को टैप कर होल्ड करना होगा.
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.