Skip to main content

नए आधार ऐप से अड्रेस अपडेट करना और आसान, जानें और खूबियां -

नए आधार ऐप से अड्रेस अपडेट करना और आसान, जानें और खूबियां

नए आधार ऐप से अड्रेस अपडेट करना पहले से अधिक आसान हो गया है। यूआईडीएआई ने आधार का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसे एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं।

navbharat-times
   

हाइलाइट्स:

  • नए आधार ऐप से अड्रेस अपडेट करना पहले से अधिक आसान
  • यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार का नया वर्जन लॉन्च किय
  • यूजर्स को पुराना वर्जन डिलीट कर नया वर्जन तत्काल इंस्टॉल कर लेना चाहि
  • नया आधार ऐप कुल 12 भाषाओं को करता है सपोर्ट


आधार ऐप्लिकेशन को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपना नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। नया आधार ऐप ऐंड्रॉयड तथा आईओएस यूजर्स दोनों डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक, यूजर्स को पुराना वर्जन डिलीट कर नया वर्जन तत्काल इंस्टॉल कर लेना चाहिए।

नए आधार एप की खूबियां
1. अगर आपके स्मार्टफोन में एमआधार मौजूद है तो आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

2. एमआधार ऐप कई भाषाओं में उपलब्ध है। यह कुल 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें हिंदी, बंगाली, उड़िया, उर्दू, तेलूगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी तथा असमिया शामिल हैं।



3. एमआधार ऐप का इस्तेमाल आधार से जुड़ी सेवाओं जैसे अड्रेस अपडेट करने, आधार वेरिफाई करने, मेल/ई-मेल वेरिफाई करने, रिट्रीव यूआईडी/ईआईडी, अड्रेस वेलिडेशन लेटर के लिए रेक्वेस्ट तथा विभिन्न ऑनलाइन रिक्वेस्ट्स को चेक करने के लिए किया जा सकता है।
4. कोई यूजर अपने स्मार्टफोन में अधिकतम तीन प्रोफाइल ऐड कर सकता है, जिसमें सभी का आधार एक ही मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड हो। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के आधार में आपका मोबाइल नंबर ही रजिस्टर्ड है तो आप उनके प्रोफाइल को अपने स्मार्टफोन में आड कर सकते हैं।

प्रोफाइल को अपने स्मार्टफोन में आड कर सकते हैं।


5. एमआधार ऐप के जरिये आप अपने आधार या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। यह फीचर बायोमेट्रिक डेटा को लॉक करके बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सुरक्षित करने के लिए है। बायोमेट्रिक तबतक लॉक रहेगा, जबतक कि आप लॉकिंग सिस्टम को अनलॉक या डिसेबल नहीं करते।


6. एमआधार इंडियन रेलवेज के किसी भी क्लास में प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी के रूप में भी स्वीकार किया जाता है।


7. पर्सनलाइज्ड आधार सर्विसेज की सुविधा पाने के लिए यूजर को एमआधार ऐप में आधार प्रोफाइल को रजिस्टर करने की जरूरत होती है।


8. नए आधार ऐप में दो मुख्य सेक्शंस - पहला आधार सर्विसेज डैशबोर्ड तथा दूसरा माय आधार सेक्शन है।


9. एमआधार ऐप में यूजर्स अपने सबसे नजदीकी इनरॉलमेंट सेंटर का पता लगा सकते हैं।



10. एमआधार ऑफलाइन काम नहीं करता है। यूआईडीएआई से डेटा डाउनलोड करने के लिए इसे इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है।

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub