Skip to main content

छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को WhatsApp का तोहफा, इस नए फीचर से कई काम होंगे आसान -

छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को WhatsApp का तोहफा, इस नए फीचर से कई काम होंगे आसान

वॉट्सऐप (Whatsapp) ने अपने बिज़नेस ऐप (WhatsApp business app) पर एक नया फीचर लॉन्च किया है. जानें कौन सा है वह फीचर जिससे 10 लाख बिज़नेस ऐप यूज़र के काम आसान हो जाएंगे.

राशिफलः इस राशि के लोगों को होगा धन लाभ, आय में होगी वृद्धि

फेसबुक (Facebook) के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) ने अपने बिज़नेस ऐप (WhatsApp business app) पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो छोटे बिज़नेस मालिकों को अपना बिज़नेस आसान करने में मदद करेगा. कैटलॉग (Catalogs) नाम का यह फीचर अब व्यापारियों को अपने प्रॉडक्ट और सर्विसेज (product and services) का कैटलॉग डिस्प्ले करने की सुविधा देगा, जहां कस्टमर्स एक साथ उनका पूरा कैटलॉग देख पाएंगे और तय कर पाएंगे कि वो क्या खरीदना चाहते हैं.

इसके पहले होता यह था कि बिजनेस ओनर्स (business owners) को वॉट्सऐप के बिजनेस ऐप पर एक-एक करके अपने प्रॉडक्ट्स की फोटोज या फिर सर्विसेज (product photos and services) की जानकारी देनी पड़ती थी, इसके लिए उन्हें ग्राहकों से लगातार चैटिंग करनी पड़ती थी.

लेकिन अब वो कैटलॉग में जाकर अपनी जानकारी डिस्प्ले कर सकेंगे, जिसे कस्टमर बिना ओनर को संपर्क किए ही ब्राउज़ कर सकेगा.


इससे बिजनेस प्रोफेशनल तो लगेगा, वहीं, उसे हर कस्टमर के साथ इंगेज भी नहीं होना पड़ेगा. वहीं इससे बिजेनस और कस्टमर दोनों के फोन का स्टोरेज स्पेस बचेगा. अपने कैटलॉग में बिजनेस ओनर अपने प्रॉडक्ट की कीमत और दूसरी इन्फॉर्मेशन, डिस्क्रिप्शन और प्रॉडक्ट कोड ऐड कर सकेगा.

यह फीचर भारत, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, मैक्सिको, U.K. और U.S. में वॉट्सऐप बिजनेस ऐप इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध कराया गया है.

बता दें कि फेसबुक ने 2018 में WhatsApp for Business प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था. भारत में फिलहाल इसे लगभग 10 लाख स्मॉल बिजनेस ओनर्स इस्तेमाल करते हैं वहीं दुनिया भर इसे 50 लाख लोग इस्तेमाल करते हैं.

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub