Skip to main content

WhatsApp पर आप सुरक्षित हैं या नहीं? ऐसे करें चेक -

WhatsApp पर आप सुरक्षित हैं या नहीं? ऐसे करें चेक



इजरायल के Pegasus स्पाइवेयर अटैक के चलते हाल में WhatsApp सुर्खियों में रहा। इस स्पाइवेयर ने सिर्फ एक 'मिस्ड कॉल' से दुनिया भर में पत्रकारों और ऐक्टिविस्टों की जासूसी की। पेगासस अटैक के बाद वॉट्सऐप में एक नई खामी का पता चला। इस खामी की मदद से हैकर्स मलिशस विडियो फाइल भेजकर यूजर्स को हैकिंग का शिकार बना सकते हैं और वॉट्सऐप पर उनकी जासूसी की जा सकती है। इस खामी का पता चलने के बाद फेसबुक ने वॉट्सऐप यूजर्स को सिक्यॉरिटी वॉर्निंग जारी की।

नई खामी का फायदा उठाकर किसी यूजर को निशाना बनाने के लिए हैकर उसके डिवाइस पर वॉट्सऐप की मदद से मलिशस क्राफ्टेड MP4 विडियो फाइल भेज सकता है। अनजान सेंडर की ओर से यूजर को यह फाइल मिलने के बाद हैकिंग शुरू हो जाती है। यह MP4 फाइल वैसे तो किसी भी दूसरे विडियो की तरह प्ले होगी, लेकिन बैकग्राउंड में हैकर्स मैलिशस कोड की मदद से विक्टिम के डिवाइस का ऐक्सेस ले लेगा और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। इस तरह विडियो की मदद से रिमोटली किसी डिवाइस पर अटैक किया जा सकता है।

लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की सलाह

इंडियन कम्प्यूटर इमरर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-IN) ने यूजर्स को सलाह दी है कि जल्द से जल्द लेटेस्ट वॉट्सऐप वर्जन अपडेट कर लें, जिसमें यह खामी ठीक कर दी गई है। CERT-IN की ऐडवाइजरी में कहा गया है, 'रिमोट अटैकर खास तरह से तैयार की गई मैलिशल MP4 फाइल भेजकर टारगेट डिवाइस का डेटा ऐक्सेस कर सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में विक्टिम की ओर से किसी तरह के ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होती और विडियो डाउनलोड होने के साथ ही उसके डिवाइस का गेट-वे हैकर के लिए ओपन हो जाता है।' यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप चेक कर सकते हैं कि इस खामी से आप सुरक्षित हैं या नहीं।

आप इस खामी से सुरक्षित हैं या नहीं? ऐसे करें चेक

CERT-IN ने यूजर्स को जल्द से जल्द वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की सलाह दी है। ऐड्रॉयड यूजर्स को कम से कम वॉट्सऐप वर्जन 2.19.274 पर अपग्रेड करना होगा। वहीं, ऐपल आईफोन यूजर्स को वर्जन 2.19.100 पर अपग्रेड करना होगा।


- iPhone पर वॉट्सऐप वर्जन को चेक करने के लिए वॉट्सऐप की 'Settings' में जाएं और 'Help' पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद आपको ऊपर वॉट्सऐप वर्जन नंबर दिख जाएगा। अगर आप ऐंड्रॉयड यूजर हैं, जो वॉट्सऐप की 'Settings' में जाएं, फिर 'Help' पर क्लिक करें, इसके बाद 'App info' पर जाएं, यहां आपको वॉट्सऐप वर्जन नंबर दिखेगा।


- इस खामी ने वॉट्सऐप एंटरप्राइज क्लाइंट वर्जन 2.25.3 से पहले, विंडोज फोन के लिए वॉट्सऐप के 2.18.368 वर्जन से पहले, ऐंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बिजनस के वर्जन 2.19.104 से पहले और iOS के लिए वॉट्सऐप बिजनस के वर्जन 2.19.100 से पहले के वर्जन को भी प्रभावित किया है। सभी वॉट्सऐप यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे तुरंत अपना वॉट्सऐप वर्जन चेक करें और लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें।

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub