WhatsApp में नया फीचर, सेट टाइम पर खुद से डिलीट होंगे मेसेज -
Whatsapp यूजर्स के लिए नया ऐंड्रॉयड बीटा अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट के आने के बाद यूजर अब मेसेजेस को ऑटोमैटिकली डिलीट भी कर सकेंगे और उसके डिलीट होने का समय भी सेट कर सकेंगे। कुछ दिन पहले भी इस फीचर के बारे में खबरें आई थीं लेकिन उनमें इस फीचर को Dissapearing Message फीचर बताया गया था।

ऐडमिन कर सकते हैं इनेबल

सेट कर सकते हैं मेसेज डिलीट होने का समय
डिलीट मेसेज फीचर से यूजर्स किसी मेसेज के ऑटोमैटिकली डिलीट होने के समय को सेट कर सकते हैं। मेसेज को खुद से डिलीट होने के लिए यूजर्स को 1 घंटे, 1 दिन, 1 हफ्ते, 1 महीने और 1 साल का ऑप्शन मिलता है जिसे वे अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस अपडेट का स्टेबल वर्जन आने पर इस फीचर में कुछ और बदलाव देखे जा सकते हैं। यह फीचर डार्क मोड के साथ भी काम करेगा। बता दें कि डिलीट मेसेज फीचर की तरह डार्क मोड फीचर भी टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.