Skip to main content

UIDAI का तोहफा, अब चुटकियों में होगा आधार में बदलाव, बस करना होगा ये काम -

UIDAI का तोहफा, अब चुटकियों में होगा आधार में बदलाव, बस करना होगा ये काम


बिजनेस डेस्क, 

Aadhaar Card service centres by UIDAI make online appointment for aadhaar update

आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट कर ग्राहकों को अहम जानकारी दी है। 
विज्ञापन

अब आधार में बदलाव करवाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूआईडीएआई ने कहा है कि देशभर में 21 आधार सेवा केंद्र परिचालन में है। यह उसकी देशभर में ऐसे 114 केंद्र खोलने की योजना का हिस्सा है। बता दें कि ये केंद्र बैंक, डाकघर और अन्य राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे 35,000 आधार पंजीयन केंद्रों से अलग हैं। 
सातों दिन खुले रहेंगे केंद्र
यूआईडीएआई ने इन केंद्रों को सातों दिन खुले रखने का फैसला किया है। जबकि इससे पहले, आधार सेवा केंद्र हर मंगलवार को बंद रहते थे। केवल सरकारी छुट्टियों पर आधार सेवा केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर आपको सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध होंगी। 
इन शहरों में हैं आधार सेवा केंद्र
ये 21 केंद्र दिल्ली, आगरा, हिसार, भोपाल, चेन्नई, लखनऊ, पटना, देहरादून, गुवाहाटी एवं अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। यूआईडीएआई की 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की योजना है। 

खास बात ये है कि आधार सेवा केंद्रों पर हर रोज 1,000 तक आधार पंजीयन या आधार कार्ड जानकारी अद्यतन कराई जा सकती है। 


निशुल्क है आधार पंजीयन
साथ ही आपको बता दें कि आधार पंजीयन निशुल्क होता है। जबकि आधार में जानकारी सही कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।
लेनी होगी ऑनलाइन अपाइंटमेंट
आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना होगा। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को अपाइंटमेंट लेना होगा। 
नए आधार के लिए
नाम में बदलाव के लिए
पता बदलने के लिए
जन्मतिथि में बदलाव के लिए
मोबाइल नंबर में अपडेट करवाने के लिए
ई-मेल आईडी बदलने के लिए
जेंडर चेंज कराने के लिए
बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए
ऐसे लें अपाइंटमेंट 
ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपाइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा। 
शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub