SMS भेजकर लॉक करें अपना आधार नंबर, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल
टेक डेस्क,

aadhaar card - फोटो : amar ujala
आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल आज के समय में सिम खरीदने से लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाने तक के लिए होता है। साथ ही अब लोगों की सारी निजी जानकारी इस कार्ड से जुड़ी होती हैं। लेकिन किसी कारणवश डाटा लीक हो जाता है, तो इससे लोगों को बहुत नुकसान होता है। इस समस्या को ध्यान में रखकर यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई ने एक फीचर जारी किया है। कार्ड धारक इस फीचर से आधार नंबर को लॉक या अनलॉक कर सकेंगे।

आधार कार्ड
आधार कार्ड इस फीचर के माध्यम से डाटा को सुरक्षित रख सकेंगे। साथ ही आधार कार्ड से धोखाधड़ी होने वाली घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी। यह फीचर ताले की तरह काम करेगा, जिसे कोई भी बाहरी व्यक्ति अनलॉक नहीं कर पाएगा।
साथ ही हैकर्स लोगों की बिना अनुमति के आधार वेरिफिकेशन नहीं कर सकेंगे। इस फीचर का उपयोग करने के लिए लोगों को अपने रजिस्टर नंबर से आधार नंबर को लॉक करने के लिए एसएमएस सेंड करना होगा। तो चलिए जानते हैं कैसे करें आधार नंबर को लॉक...

Aadhaar Card - फोटो : File Photo
ऐसे करें लॉक
1. आधार नंबर लॉक करने के लिए कार्ड धारक को 1947 पर GETOTP लिखकर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद धारक के फोन पर ओटीपी आएगा।
2. ओटीपी मिलने के बाद कार्ड धारक को LOCKUIDआधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजना होगा। अब इसके बाद नंबर लॉक हो जाएगा।
2. ओटीपी मिलने के बाद कार्ड धारक को LOCKUIDआधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजना होगा। अब इसके बाद नंबर लॉक हो जाएगा।

aadhaar card - फोटो : amar ujala
ऐसे करें अनलॉक
1. आधार नंबर अनलॉक करने के लिए कार्ड धारक को अपने रजिस्टर नंबर से GETOTPआधार नंबर लिखकर ओटीपी हासिल करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए भी 1947 नंबर इस्तेमाल किया जाएगा।
2. 6 अंकों वाला ओटीपी मिलने के बाद UNLOCKUID आधार नंबर और ओटीपी लिखने के बाद मैसेज भेजना होगा। इतना करने के बाद आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।
2. 6 अंकों वाला ओटीपी मिलने के बाद UNLOCKUID आधार नंबर और ओटीपी लिखने के बाद मैसेज भेजना होगा। इतना करने के बाद आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.