
टेक डेस्क। Realme X2 Pro को अगले सप्ताह 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रीमियम स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही ब्लाइंड सेल आयोजित की जा रही है। ये ब्लाइंड सेल 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। Realme X2 Pro के साथ कंपनी 20 नवंबर को Realme 5s को भी लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आ चुके हैं। यही नहीं, इन दोनों स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स भी सोशल मीडिया के जरिए टीज की जा चुकी है। Realme X2 Pro कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है।
Realme X2 Pro के अब तक सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसे 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, इसे 12GB तक के रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- TAGS
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.