Skip to main content

गलती से दूसरे के अकाउंट में भेज दिया पैसा, तो ऐसे मिलेगा वापस -

गलती से दूसरे के अकाउंट में भेज दिया पैसा, तो ऐसे मिलेगा वापस

टेक डेस्क, 
Rupees1 of 6
Rupees - फोटो : amar ujala
देश में डिजिटल का दौर आने से ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर करने चलन बहुत बढ़ गया है। ज्यादातर लोग अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पैसा देने के लिए इस प्लेटफॉर्म (ऑनलाइन मनी ट्रांसफर) का सहारा लेते हैं, क्योंकि इससे समय की बचत होती है।

Loading video
इसके अलावा लोग रिचार्ज कराने से लेकर बिजली के बिल का भुगतान तक मोबाइल के जरिए करते हैं। लेकिन कई बार होता है कि लोग गलती से पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके अकाउंट से गलत तरीके से पैसा निकाल लिया जाता है। तो हम आपको इस समस्या से बचने के लिए ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी मेहनत की कमाई को बचा सकेंगे।
 

yes bank2 of 6
yes bank - फोटो : PTI

साल की शुरुआत में कारोबारी के साथ हुई धोखाधड़ी

साल की शुरुआत में ही मुंबई के एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। उस दौरान कारोबारी के पास छह मिस्ड कॉल आई थी, जब वह सुबह उठा तो उसके बैंक खाते से 1.86 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे। वहीं, इस तरह की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017-18  के बीच कुल 2,069 ऑनलाइन धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए थे।


RBI
3 of 6
RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बनाया नियम

रिजर्व बैंक के अनुसार, अगर आपकी अनुमति के बिना पैसा निकाल लिया जाता है। तो आपको तीन दिनों के भीतर बैंक इस घटना की जानकारी देनी होगी। इससे आपका पैसा बच सकता है।

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड4 of 6
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File

इसके बाद बैंक आपकी दी गई जानकारी की जांच करेगा कि क्या आपका पैसा गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुआ है या फिर किसी ने गलत तरीके से पैसा निकाला है। जांच पूरी होने के बाद बैंक आपको आपका पूरा पैसा देगा, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

online transfer money5 of 6
online transfer money
पैसा वापस पाने के लिए आपको सबसे पहले एटीएम कार्ड नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सेवा को बंद करना होगा। इसके बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएं। फिर एफआईआर की एक कॉपी बैंक में जमा करनी पड़ेगी।


100 का नोट
6 of 6
100 का नोट
बैंक एफआईआर के तहत निकाले गए पैसे की जांच करेगा। अगर आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हुआ है, तो आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन अगर आपने गलती से किसी और के खाते में पैसा जमा कर दिया है, तो यह बैंक पर निर्भर करता है कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं। हालांकि, सबूत देने पर आपको पैसा मिल भी सकता है। इसके लिए पहला काम यह है कि आप बैंक को इसके बारे में सूचित करें और विस्तार से जानकारी दें।

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub