आपके फोन में पड़ा मेमोरी कार्ड असली है या नकली, ऐसे चुटकियों में पता लगाएं
टेक डेस्क,

how to check fake memory card - फोटो : amar ujala
वैसे तो आजकल के स्मार्टफोन में 512 जीबी तक की इन-बिल्ट मेमोरी (स्टोरेज) मिल रही है, लेकिन बजट फोन में आज भी स्टोरेज की कमी रहती है। ऐसे में अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से कई लोग स्मार्टफोन में मेमोरी कार्ड या एसडी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में एक ही कंपनी का मेमोरी कार्ड अलग-अलग कीमत पर मिलता है। वहीं कई लोगों को नकली मेमोरी कार्ड भी मिल जाता है जो एक बार फॉर्मेट करने के बाद बर्बाद हो जाता है तो चलिए आज हम आपको नकली मेमोरी कार्ड को पहचानने का तरीका बताते हैं।

sd card slot - फोटो : amar ujala
टैबलेट, स्मार्टफोन, कैमरा और अन्य मोबाइल डिवाइस के लिए अलग अलग मेमोरी कार्ड या एससडी कार्ड रखना पड़ता है। यह भी संभव है कि आपके कोई पुराना मेमोरी कार्ड पड़ा हो। एससडी कार्ड यानी सिक्योर डिजिटल कार्ड असली है या नहीं या फिर उसमें जो स्टोरेज दी गई है वह वास्तव में है या नहीं। इन सब बातों का पता लगाना अब बहुत आसान है।

SD Insight - फोटो : play store
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर एससडी इनसाइट नाम का एप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें। इसकी मदद से आप तुरंत असली कार्ड के बारे में पता कर सकते हैं। एक बार एप को डाउनलोड करके लॉन्च कीजिए और फिर मेमोरी कार्ड को फोन में लगाइए।

SD Insight - फोटो : play store
उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कार्ड बनाने वाली कंपनी का नाम, कार्ड में स्टोरेज क्षमता और कार्ड कब बनाया गया है, उसकी जानकारी आ जाएगी। पैकेजिंग में जानकारी भी इसी के अनुसार होनी चाहिए। अगर आपको स्क्रीन पर ये मैसेज आता है कि "एससडी कार्ड इज इनवैलिड" तो कार्ड में कुछ खराबी है।

sd card android - फोटो : droidlessons
आप कार्ड को एक बार फॉर्मेट करके फिर चेक कर सकते हैं। अगर स्क्रीन पर मैसेज "ओरिजिन इज अननोन" आता है तो यह कार्ड ऐसी कंपनी का हो सकता है जिसके कार्ड के बारे में एप को जानकारी नहीं है। बता दें कि कई बार फॉर्मेट करने के बाद मेमोरी कार्ड की स्टोरेज कम हो जाती है। ऐसे में संभव है कि वह मेमोरी कार्ड नकली हो।
6 of 6Integral 512GB Memory Card
अक्सर जब आप एससडी कार्ड खरीदते हैं तो वो पैकिंग में आता है। लेकिन उसके बाद भी नकली कार्ड आपके हाथ आ सकते हैं। तो अगली बार ऐसे कार्ड खरीदते समय आप दुकानदार को चेक करने का तरीका भी बता दीजिए और उसको ये कह दीजिए कि अगर कार्ड नकली निकला तो उसे आप वापस कर देंगे। साथ ही आपके लिए बेहतर है कि हमेशा ब्रांड का ही मेमोरी कार्ड खरीदें और किसी अच्छी दुकान या साइट से खरीदें।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.