Skip to main content

इनमें से किसी एक दस्तावेज से आधार कार्ड में करा सकते हैं सुधार, जानें नया नियम -

इनमें से किसी एक दस्तावेज से आधार कार्ड में करा सकते हैं सुधार, जानें नया नियम

टेक डेस्क, 
aadhar card1 of 6
aadhar card - फोटो : amar ujala
इन दिनों बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार होता है कि लोग आधार कार्ड के लिए आवेदन करते समय जल्दबाजी में अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्म तिथि की गलत जानकारी भर देते हैं।


aadhar card2 of 6
aadhar card
वहीं, लोगों को इस प्रकार की जानकारी अपडेट कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं या फिर ऑनलाइन तरीका अपनाते हैं। लेकिन अब जानकारी अपडेट करवाने के लिए आपको ढेर सारे दस्तावेज जमा नहीं कराने पड़ेंगे, क्योंकि यूआईडीएआई (UIDAI) ने नियमों में बदलाव किया है। तो आइए जानते है बदले हुए नियमों के बारे में...


आधार कार्ड
3 of 6
आधार कार्ड

नाम में सुधार करने का मिलेगा मौका

नए नियम के तहत अब लोगों को आधार में नाम बदलने के लिए दो मौके दिए जाएंगे। लोगों को नाम अपडेट कराने के लिए पास पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र और शैक्षणिक संस्थान का लेटर हेड जैसे दस्तावेजों में से किसी एक डॉक्यूमेंट को जमा कराना होगा। इसके बाद ही नाम में बदलाव किया जा सकता है।


aadhar card
4 of 6
aadhar card - फोटो : SELF

जन्म तिथि में बदलाव 

यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में जन्म तिथि (Date Of Birth) को बदलवाने के लिए कुछ चुनिंदा शर्ते रखी हैं। इन शर्तों के तहत अगर आधार कार्ड में आपकी उम्र तीन या इससे कम वर्ष की स्थिति में है, तो आपको दस्तावेज के साथ नजदीकी आधार ऑफिस में जाना होगा। वहीं, दूसरी तरफ यदि आपके आधार कार्ड में उम्र तीन साल से अधिक है, तो आप जूरूरी दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय आधार केंद्र में जाकर सुधार कर सकेंगे।


आधार कार्ड
5 of 6
आधार कार्ड - फोटो : demo pic

ये डॉक्यूमेंट्स हैं बहुत जरूरी

लोगों को जन्म तिथि में बदलाव के लिए पैनकार्ड, पासपोर्ट, लेटर हेड पर ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी जन्मतिथि, फोटो पहचान पत्र, केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा योजना फोटो कार्ड, कक्षा 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट, और पहचान पत्र में से किसी एक की जरूरत पड़ेगी।


aadhar card
6 of 6
aadhar card

आधार कार्ड लिंक ना होने के नुकसान 

1. आधार और पैन कार्ड को लिंक ना कराने से टैक्स रिटर्न का भुगतान नहीं हो पाएगा। 
2. आधार लिंक ना होने से पेंशन मिलने में दिक्कत होती है। 

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub