क्यों जरूरी है पैन कार्ड और किन तरीकों से कर सकते हैं आवेदन, जानें सभी सवालों के जवाब
बिजनेस डेस्क,

पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
पैन कार्ड एक विशिष्ट पहचान कार्ड है जिसे स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) भी कहा जाता है। जिस तरह आधार कार्ड आपके लिए जरूरी है, उसी तरह पैन कार्ड भी बहुत जरूरी है। पैन कार्ड किसी भी बैंक में खाता खोलने, राशि निकालने या जमा करने, या आयकर देने वालों की पहचान के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसके साथ ही किसी भी वित्तीय दस्तावेजों या लेनदेन के साथ पैन कार्ड की जानकारी डालना अतिआवशयक है।
पैन कार्ड में एक अल्फान्यूमेरिक 10 अंको की संख्या होती है जो की इनकम टैक्स विभाग (आयकर विभाग) द्वारा निर्धारित किया जाता है। पैन कार्ड को आइडेंटिटी प्रूफ (पहचान पत्र) के तौर पर भारत में कही भी किसी भी जगह लगाया जा सकता है।
आइए जानते हैं पैन कार्ड किन कामों के लिए आवश्यक है।

- बैंक में खाता खोलने के लिए।
- राशि निकालने या जमा करने के लिए।
- टैक्स का भुगतान करने के लिए।
- होटल में 25,000 रुपये से अधिक के बिल के लिए।
- पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में 50,000 रुपये से अधिक की नकदी जमा करने के लिए।
- वित्तीय संस्थान में फिक्स्ड डिपॉजिट में 50,000 रुपये से अधिक की धनराशि जमा करने के लिए।
- एक लाख से ज्यादा की सिक्योरिटी की खरीद के लिए।
- म्यूचुअल फंड्स यूनिट्स की खरीद पर किए जाने वाले 50,000 रुपये या इससे अधिक के भुगतान के लिए।
- कंपनी के डिबेंचर या बॉन्ड खरीदने के लिए।
- क्रेडिट व डेबिट कार्ड लेने के लिए।
आगे जानते हैं आप किन तरीकों से पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आप घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको https://www.utiitsl.com/UTIITSL_SITE/pan/index.html पर क्लिक करना होगा।
- इस साइट पर जाकर आपको अप्लाई एज एन इंडियन सिटीजन या एनआरआई सेगमेंट में जाकर अप्लाई फॉर न्यू पैन कार्ड के विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म 49A भरकर इसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद इसमें आपको अपने सभी दस्तावेजों को अटैच कर पेमेंट का भुगतान करना होगा।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिन बाद ही पैन कार्ड आपके घर पर आ जाएगा।
यह भी पढ़ें:
जरूरी लिंक
आपको कौन से दस्तावेज जमा करने हैं, इसकी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक से पता कर सकते हैं।
https://www.utiitsl.com/UTIITSL_SITE/forms/DocumentsForPAN.pdf
इसके लिए आपको कितनी फीस का भुगतान करना होगा, ये आप नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।
https://www.utiitsl.com/UTIITSL_SITE/forms/UTIITSL%20-%20PAN%20Application%20Fees%20w_e_f_%2016th%20Jun%202018.pdf
साथ ही पैन कार्ड अप्लाई करने की अन्य जानकारी आप इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं-
https://www.myutiitsl.com/PAN_ONLINE/IPGguidelines.html

ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं पैन
अगर आप इंटरनेट पर प्रोसेस ठीक तरह करने में असुविधा महसूस करते हैं, तो आप ऑफलाइन भी पैन कार्ड के लिए आवेदर कर सकते हैं। इसके लिए आप एजेंट की सेवाएं ले सकते हैं। हालांकि एजेंट से पैन कार्ड बनवाने में आपको थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है। शुल्क अदा कर जब आप सभी प्रोसेस ठीक तरह कर लेते हैं, तो पैन कार्ड आपके घर के पते पर भेज दिया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- पैन कार्ड बनवाते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपको दिक्कत आ सकती है।
- पैन कार्ड बनवाने के लिए आयकर कार्यालय से फॉर्म 49-ए प्राप्त करें।
- पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आप जो फोटो देंगे, वो ताजी होनी चाहिए और कलर फोटो ही दें।
- फॉर्म में बने बॉक्स में हस्ताक्षर करना न भूलें। अपने सभी जरूरी दस्तावेजों में एक जैसा ही हस्ताक्षर करें।
- फॉर्म में संबंधित ऑफिसर का कोड जरूर लिखें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कोड आयकर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
- पैन के आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आईटी पैन सर्विस सेंटर की सहायता लें।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.