टेक डेस्क,

aadhar card - फोटो : SELF
आधार कार्ड (Aadhar Card) के रजिस्ट्रेशन के बाद इसके बनने में पूरे 90 दिनों (तीन महीने) का समय लगता है। इस दौरान कई लोग आधार कार्ड का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती है। वहीं, यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के एफएक्यू प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा स्टेटस चेक करने की जानकारी से जुड़े सवाल पूछें जाते हैं।

आधार कार्ड
आपको बता दें कि लोग आधार विभाग की आधिकारिक साइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं, लेकिन उनके पास एकनॉलेजमेंट स्लिप होनी चाहिए, जो आधार कार्ड के रिजस्ट्रेशन के दौरान मिलती है। साथ ही आधार कार्ड जनरेट होने की जानकारी आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आती है। हम आपको ऐसी जानकारी देंगे, जिससे आप घर बैठे ही आधार कार्ड के स्टेटस को चेक कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया...

AADHAR CARD - फोटो : amar ujala
सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा

AADHAR CARD - फोटो : amar ujala
इसके बाद आपको साइट पर जाकर माय आधार के टैब पर क्लिक करना होगा। यहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आधार कार्ड चेक स्टेटस पर क्लिक करना पड़ेगा।

AADHAR CARD - फोटो : amar ujala
इतना करने के बाद आपको अपनी एनरोलमेंट आईडी एंटर करनी होगी, जो 14 अंकों की होती है।

AADHAR CARD - फोटो : amar ujala
यहां कैप्चा कोड एंटर कर चेक स्टेटस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको आधार कार्ड के स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

आधार कार्ड
यदि आपका आधार कार्ड जनरेट हो गया है, तो आप इसको साइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपको मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करने की सुविधा भी मिलेगी।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.