मोबाइल से जरूरी फोटो-वीडियो हो गए हैं डिलीट, तो इन पांच एप्स से करें रिकवर
टेक डेस्क,

recover apps - फोटो : amar ujala
तकनीक के इस दौर में स्मार्टफोन ने लोगों की जिन्दगी में अपनी अलग जगह बनाई है। आमतौर इन गैजेट्स पर कॉलिंग से लेकर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज की सुविधा देते हैं, जिसके जरिए जरूरी फोटो, फाइल्स और वीडियो को स्टोर किया जाता है। लेकिन किसी कारणवश सारी फोटो और वीडियो डिलीट हो जाती हैं, जिनको रिकवर करना बहुत मुश्किल होता है। हम आपको ऐसे एप्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से डिलिट हुए डाटा को रिकवर कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं पूरी लिस्ट...

DigDeep Image Recovery - फोटो : google play store
DiskDigger Photo Recovery एप
इस एप के जरिए यूजर्स आसानी से डिलीट हुई फोटो, वीडियो और फाइल को रिकवर कर सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स मेमोरी कार्ड से डिलीट हुए डाटा को रिकवर कर पाएंगे। इस एप में लोगों को स्मार्टफोन रूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यूजर्स गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स और ई-मेल के जरिए जरूरी डाटा को रिकवर कर सकेंगे। डिस्कडिग्गर फोटो रिकवरी एप का साइज 2.3 एमबी है।

Super Backup & Restore - फोटो : google play store
Super Backup & Restore एप
एंड्रॉयड यूजर्स इस एप की मदद से कॉन्टैक्ट, मैसेज, कॉल हिस्ट्री और बुकमार्क्स को रिकवर कर सकते हैं। साथ ही एसडी कार्ड, जी-मेल और गूगल ड्राइव पर से भी डाटा रिकवर हो जाएगा। इसके अलावा उपभोक्ता एसएमएस, वॉयस कॉल रिकॉर्डिंग और एमपी3 फाइल भी दोबारा इंस्टॉल कर सकेंगे। वहीं, सुपर बैकअप एंड रिस्टोर एप का गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Dumpster - फोटो : google play store
Dumpster एप
डंपस्टर एप Recycle Bin की तरह काम करता है। यूजर्स के डाउनलोड करने के बाद यह एप अपने आप डाटा का बैकअप बनाने लगता है। इस एप को ओपन करने के बाद रिसाइकल बिन पर टैप करना होगा, जिसके बाद डिलीट हुई फोटो, वीडियो और फाइल रिकवर हो जाएंगी। इसके अलावा डंपस्टर एप के प्रीमियम वर्जन के साथ एप लॉकर भी मिलेगा। इस एप का साइज 16 एमबी है।

DigDeep Image Recovery - फोटो : google play store
DigDeep Image Recovery एप
यूजर्स इस एप के जरिए डिलीट हुई फोटो को रिकवर कर सकेंगे। इस एप का बहुत सरल इंटरफेस है, जिसको लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। जेपीजी, पीएनजी और जेपीईजी वाली फोटो रिकवर हो जाएंगी। वहीं, इस एप को रूट नहीं करना पड़ता है।

GT Recovery - फोटो : google play store
GT Recovery एप
उपभोक्ता इस एप से स्मार्टफोन को स्कैन कर डिलीट हुई फाइल को रिकवर कर सकेंगे। अगर यूजर्स फोन का डाटा रिसेट कर देते हैं, तो भी यह एप डिलीट फोटो और वीडियो को रिकवर करेगा। जीटी रिकवरी एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.