Skip to main content

वॉट्सऐप में आया कॉल वेटिंग फीचर, अब कॉल के बीच भी पढ़ सकेंगे मेसेज -

वॉट्सऐप में आया कॉल वेटिंग फीचर, अब कॉल के बीच भी पढ़ सकेंगे मेसेज




पॉप्युलर इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने ऐप के iOS वर्जन के लिए एक खास अपडेट रोलआउट किया है। अपडेट के जरिए वॉट्सऐप में कॉल वेटिंग फीचर दिया जा रहा है। वॉट्सऐप का लेटेस्ट अपडेट वर्जन नंबर 2.19.120 से रोलआउट किया जा रहा है। अपडेट में चैट स्क्रीन को भी बेहतर किया गया है ताकी कॉल के दौरान वॉट्सऐप चैट मेसेज को भी ऐक्सेस किया जा सके।


वॉट्सऐप कॉल करने वाले यूजर्स को होगा फायदा
आईओएस पर वॉट्सऐप चलाने वाले यूजर चल रही ऑडियो कॉल बीच वेटिंग कॉल को उठा सकते हैं। वॉट्सऐप के इस फीचर का फायदा उन यूजर्स को अधिक होगा जो कॉलिंग के लिए ज्यादातर वॉट्सऐप कॉल्स को प्राथमिकता देते हैं। यह फीचर यूजर्स को वेटिंग कॉल को काटने और चल रही कॉल को रोककर नई कॉल को रिसीव करने की सहूलियत देता है। वॉट्सऐप का यह फीचर ऐंड्रॉयड के लिए आएगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ऐप स्टोर से करना होगा अपडेट
अगर आप आईओएस यूजर हैं और वॉट्सऐप के इस फीचर को यूज करना चाहते हैं तो आपको पहले ऐप स्टोर में जाकर वॉट्सऐप अपडेट सर्च करना होगा। 85 MB की साइज वाले इस अपडेट के इंस्टॉल होने के बाद आप वॉट्सऐप कॉल वेटिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।


प्रिवेसी भी बढ़ी
आईओएस के लिए आए इस अपडेट में प्रिवेसी का भी जिक्र किया गया है। आईओएस यूजर वॉट्सऐप सेटिंग में जाकर तय कर सकते हैं कि उन्हें ग्रुप में कौन ऐड कर सकता है और कौन नहीं। हालांकि, इस फीचर को कंपनी ने ऐंड्रॉयड और आईओएस के लिए कुछ दिन पहले ही रोलआउट कर दिया था।

मेसेज डिलीट करने के लिए आ सकता है नया ऑप्शन
दूसरी तरफ WABetaInfo की अगर माने तो कंपनी ऐंड्रॉयड बीटा पर डिलीट मेसेज के लिए एक नया ऑप्शन टेस्ट कर रही है। अभी यह टेस्टिंग की शुरुआती फेज में है इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर तय कर सकेंगे कि मेसेज कितने समय के बाद डिलीट होगा। मेसेज डिलीट करने के लिए 1 घंटा, 1 दिन, 1 हफ्ता, 1 महीना और 1 साल का ऑप्शन दिया जा सकता है।

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub