Skip to main content

Google Pay: ऐसे करें एक से ज्यादा बैंक अकाउंट ऐड -

Google Pay: ऐसे करें एक से ज्यादा बैंक अकाउंट ऐड

Google ने यूजर्स की सुविधा के लिए साल 2017 में भारतीय बाजार में अपनी मोबाइल पेमेंट सर्विस Google Tez को लॉन्च किया था। बाद में कंपनी ने इसका नाम बदलकर Google Pay कर दिया। ये ऐप यूपीआई प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इस ऐप की मुख्य खासियत है कि इसकी मदद से किसी को पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को बैंक के IFSC कोड की जरूरत नहीं होती। वहीं एक और खास बात है कि आप इसमें एक नहीं बल्कि दो या दो ज्यादा बैंक अकांउट भी ऐड कर सकते हैं। जो कि बेहद आसान है और इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

अगर आप भी दो अकाउंट का उपयोग करते हैं और उन्हें अपने Google Pay ऐप में एड करना चाहते हैं तो ये काफी आसान है। खास बात है कि अकाउंट एड करने के बाद आप दोनों अकाउंट का बेलेंस चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप दोनों में से किसी भी अकाउंट की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और अपने किसी भी अकाउंट में ट्रांसफर करवा भी सकते हैं। 

Google Pay में एक से ज्यादा अकाउंट एड करने का तरीका

स्टेप 1. Google Pay में अकाउंट एड करने के लिए ऐप ओपन करके उसमें मेन स्क्रीन पर दिए गए सेटिंग्स पर किल्क करें। 

स्टेप 2. वहां आपको पहले से एड अकाउंट क डिटेल मिलेगी। उसमें पेमेंट मेथड पर जाकर Add Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. एड अकाउंट में आप अपना बैंक चुनें और वहां मांगी गई सभी डिटेल्स उसमें भरें। इसके लिए आपको अपने बैंक कार्ड के 6 डिजिट और expiry date की जरूरत होगी। 

स्टेप 4. इसके बाद आपको UPI PIN क्रिएट करना है जो कि अकाउंट की सिक्योरिटी के लिहाज से काफी जरूरी है। बता दें कि ये UPI PIN हर बार अकाउंट ओपन करने, बेलैंस चेक और ट्रांसफर के लिए मांगा जाएगा। इसलिए इसे याद रखें। 

स्टेप 5. ये सभी स्टेप फॉलो करने के बाद आपके ऑथेंटिकेशन के लिए एक SMS आएगा और इसके बाद आपका अकाउंट Google Pay में ऐड हो जाएगा। अब आप अपने किसी भी अकाउंट को इसी प्रक्रिया की मदद से एड कर सकते हैं। इसमें आप एक या दो नहीं बल्कि उससे ज्यादा अकाउंट भी एड कर सकते हैं। 

Google Pay ऐप में एड किए गए अकाउंट में से किसी को भी आप अपना प्राइमरी अकाउंट बना सकते हैं। जब भी आपको पेमेंट करनी होगी तो वो आपके ऑटोमेटीकली आपके प्राइमरी अकाउंट से डिटेक्ट होगी। इसके अलावा आप चाहें तो प्राइमरी अकाउंट को बदल भी सकते हैं।

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub