Skip to main content

फोन की गैलरी में नहीं दिखेगा वॉट्सऐप में आया फोटो, जानें कमाल की 5 ट्रिक -


फोन की गैलरी में नहीं दिखेगा वॉट्सऐप में आया फोटो, जानें कमाल की 5 ट्रिक -


Whatsapp इस वक्त दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप बना हुआ है। फ्रेंड्स और फैमिली से कनेक्ट रहने के लिए यूजर्स इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप भी यूजर्स के इन-ऐप एक्सपीरियंस तो बेहतर बनाने के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। अपडेट्स के जरिए ऐप में नए फीचर तो जुड़ जाते हैं, लेकिन वॉट्सऐप में कुछ ऐसी ट्रिक्स भी हैं जिनके जरिए चैटिंग का मजा दोगुना हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी की वॉट्सऐप ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं।

किसी ग्रुप या चैट से हटाएं इमेज और विडियो
वॉट्सऐप पर आप टेक्स्ट मेसेज के साथ ही स्टिकर्स, GIF, या किसी भी भेजी या रिसीव की गई मीडिया फाइल को खास कॉन्टैक्ट या ग्रुप से डिलीट कर सकते हैं। इससे आपके फोन का स्पेस भी बढ़ेगा। इसके लिए आपको वॉट्सऐप सेटिंग में जाकर डेटा ऐंड स्टोरेज यूसेज ऑप्शन में जाना है। यहां स्टोरेज पर टैप करें। ऐसा करते ही ज्यादा से कम साइज के मीडिया चैट्स की एक लिस्ट तैयार हो जाएगी। यहां आप किसी एक ग्रुप या कॉन्टैक्ट के द्वारा ली गई स्टोरेज की जानकारी पा सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए फ्री अप स्पेस ऑप्शन में जाकर स्टोरेज क्लियर कर सकते हैं। आप यहां चुन सकते हैं कि आपको कौन सी चैट को रखना है और किसे डिलीट करना है।

गैलेरी से छिपाएं वॉट्सऐप फोटो और विडियो
हर यूजर के कॉन्टैक्ट लिस्ट में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है जिसके द्वारा भेजे गए फोटो और विडियो को छिपा के रखने की जरूरत पड़ती है। आमतौर पर यूजर ऐसे फोटो और विडियो को डिलीट कर देते हैं। हालांकि, हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप उन फोटो और विडियो को फोन में ही रख सकते हैं और इसे कोई देख भी नहीं पाएगा। इसके लिए आपको चैट में जाकर ग्रुप या कॉन्टैक्ट पर टैप करना है। यहां आपको मीडिया विजिबिलिटी का ऑप्शन मिलेगा। इसे 'No' कर दें। ऐसा करने के बाद आगे आने वाले कोई भी मीडिया फाइल फोन की गैलरी में नहीं दिखेंगे।

8 घंटे तक शेयर करें लाइव लोकेशन
वॉट्सऐप का इस्तेमाल आजकल यूजर्स लोकेशन शेयर करने के लिए भी कर रहे हैं। लोकेशन शेयर करने के लिए चैट में दिए गए अटैचमेंट ऑप्शन नें जाना है। यहां आपको शेयर लोकेशन का ऑप्शन मिलेगा। उस पर टैप करते ही आपकी मोबाइल स्क्रीन पर 'शेयर लाइव लोकेशन' का ऑप्शन मिलेगा। लाइव लोकेशन को आप 15 मिनट, 1 घंटे या 8 घंटे के लिए शेयर कर सकते हैं।

पीसी और फोन के बीच शेयर करे फाइल्स
वॉट्सऐप को आप पीसी और फोन पर फाइल्स डाउनलोड करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर पर वॉट्सऐप वेब ऑन करना होगा। QR कोड को स्कैन कर फोन और वॉट्सऐप वेब को सिंक कर लें। ऐसा करने के बाद आप कंप्यूटर पर वॉट्सऐप चैट की मीडिया फाइल्स को देख सकेंगे। इन्हें आप क्लिक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

वॉट्सऐप डेटा को सीमित करें
वॉट्सऐप यूजर्स को डेटा लिमिट तय करने की सहूलियत देता है। इसके लिए वॉट्सऐप सेटिंग में दिए गए डेटा ऐंड स्टोरेज ऑप्शन में जाना है। आप यहां चुन सकते हैं कि आपको किस मीडिया फाइल को ऑटोमैटिकली डाउनलोड करना है और किसे नहीं। यहां आप यह भी सेट कर सकते हैं कि मीडिया फाइल्स मोबाइल इंटरनेट पर ऑटोमैटिकली डाउनलोड हों या वाई-फाई नेटवर्क पर

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub