Skip to main content

Whatsapp पर आपका प्रोफाइल दिखेगा बेस्ट, ऐसे करें मैनेज


Whatsapp पर आपका प्रोफाइल दिखेगा बेस्ट, ऐसे करें मैनेज

बहुत कम यूजर जानते हैं कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को प्रोफाइल मैनेज करने का भी ऑप्शन देता है। इंस्टैंट मेसेजिंग प्लैटफॉर्म पर यूजर्स अपने बारे में कुछ जरूरी जानकारियां दे सकते हैं, जिससे बाकियों को उनका प्रोफाइल पहचानने में दिक्कत न हो और कॉन्टैक्ट्स उनके बारे में बेहतर जान सकें। इस बारे में अच्छी बात यह है कि वॉटस्ऐप प्रोफाइल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्रोफाइल जैसा नहीं है और वॉट्सऐप पर प्रोफाइल तैयार रखना जरूरी भी नहीं है। वॉट्सऐप प्रोफाइल में प्रोफाइल फोटो, नाम, About और स्टेटस का ऑप्शन यूजर्स को मिलता है। इन्हें ऐसे मैनेज किया जा सकता है,

प्रोफाइल फोटो
सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें और टॉप राइट में दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप कर मेन्यू ओपन करें। यहां सेटिंग्स पर टैप करें और सबसे ऊपर दिख रहे प्रोफाइल फोटो आइकन पर टैप करें। इसके बाद कैमरा आइकन दिखेगा, जिसपर टैप करके आप या तो फोटो क्लिक कर सकते हैं, या फिर फोटो-गैलरी से पहले से क्लिक की गई कोई फोटो सेलेक्ट कर सकते हैं। आप कैमरा आइकन पर टैप करके पहले से लगी प्रोफाइल फोटो को Remove भी कर सकते हैं।

नाम
सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें और टॉप राइट में दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप कर मेन्यू ओपन करें। यहां सेटिंग्स में जाएं और प्रोफाइल फोटो आइकन पर टैप करें। इसके बाद नाम के सामने दिख रहे पेंसिल आइकन पर टैप करें। अब आप नाम एडिट कर पाएंगे। यह नाम उन कॉन्टैक्ट्स को दिखेगा, जिनके डिवाइस में आपका नंबर सेव नहीं है। वॉट्सऐप नेम में आप इमोजी सहित अधिकतम 24 कैरेक्टर इस्तेमाल कर सकते हैं।

About
सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें और टॉप राइट में दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप कर मेन्यू ओपन करें। यहां सेटिंग्स में जाएं और प्रोफाइल फोटो आइकन पर टैप करें। सबसे नीचे दिख रहे About के बगल दिख रहे पेंसिल आइकन पर टैप करें। आपको वॉट्सऐप एक लिस्ट दिखाता है, जिसमें से आप available, busy, at work, in a meeting, urgent calls only वगैरह को चुन सकते हैं। आप चाहें तो अधिकतम 135 कैरेक्टर्स में खुद भी कुछ लिख सकते हैं।

स्टेटस
वॉट्सऐप ओपन करने के बाद स्टेटस स्क्रीन पर जाएं। यहां स्टेटस आइकन पर टैप करते ही आपका कैमरा ओपन हो जाएगा। आप चाहें तो कोई फोटो क्लिक कर सकते हैं या विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा आप पहले से सेल फोटो या विडियो भी स्टेटस में लगा सकते हैं। 24 घंटे बाद आपका स्टेटस अपने आप डिलीट हो जाता है। इस दौरान आप देख सकते हैं कि कितने लोगों ने उस फोटो या विडियो को देखा।

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub