ये हैं WhatsApp के टॉप फीचर्स, जो आपके लिए हो सकते हैं बेहद उपयोगी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp का इस्तेमाल आज केवल मैसेजिंग के लिए ही नहीं बल्कि वीडियो कॉलिंग के लिए भी काफी किया जाता है। इतना हीं यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आए दिन WhatsApp पर कोई ना कोई नया फीचर्स शामिल होता है। वहीं कंपनी अभी और भी कई फीचर्स पर काम कर रही है जोकि आने वाले समय में उपलब्ध होंगे और यूजर्स के लिए काफी उपयोगी भी होंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में जो जल्द ही WhatsApp में शामिल होने वाले हैं।
WhatsApp Pay
इस फीचर को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा जारी है और कंपनी ने 2017 में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन भारत सरकार के कुछ नियमों को पूरा करने के कारण इस फीचर को लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि इस साल के अंत तक WhatsApp Pay फीचर उपलब्ध हो जाएगा। इस फीचर्स की यूजर्स किसी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही यह फीचर छोटे बिजनेसमेन के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
Group invitation
यह फीचर यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि अक्सर WhatsApp यूजर्स को अनचाहे ग्रुप में एड होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस फीचर की मदद से आपको पहले Group invitation प्राप्त होगा। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर Nobody विकल्प को चुनना होगा। जिसके बाद कोई भी आपको Group invitation नहीं भेज पाएगा।
Hide read receipts
ये फीचर WhatsApp पर पहले से ही उपलब्ध है और इसकी मदद से आप रीड किए गए मैसेज को हाइड कर सकते हैं। यानि अगर आपने किसी का मैसेज पढ़ लिया है तो भी उसके वहां ब्लू टिक नजर नहीं आएगा और लगेगा कि आपने मैसेज पढ़ा ही नहीं है। इसके लिए आप Settings > Privacy > Read receipts पर जाकर ब्लू टिक हटा सकते हैं।
TAGS # technology # tech guide # Whatsapp features # whatsapp hide message # whatsapp payment service # whatsapp group notification # whatsapp best features # Computers and Technology # Science and Technology # Tech guide
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.