Skip to main content

WhatsApp का बड़ा अपडेट! बदल गया Status लगाने का तरीका, यहां जानें सबकुछ -

WhatsApp का बड़ा अपडेट! बदल गया Status लगाने का तरीका, यहां जानें सबकुछ

इस नए फीचर (WhatsApp new feature) से वॉट्सऐप स्टेटस को सीधा फेसबुक मैसेंजर (Facebook messenger) की स्टोरीज़ पर शेयर किया जा सकेगा...

वॉट्सऐप स्टेटस (WhatsApp Status) यूजर्स के लिए पॉपुलर फीचर में से एक है, अब इसमें नया अपडेट जारी किया गया है. इस नए फीचर (WhatsApp new feature) से वॉट्सऐप स्टेटस को सीधा फेसबुक मैसेंजर (Facebook messenger) की स्टोरीज पर शेयर किया जा सकेगा. इस फीचर टेस्टिंग काफी समय से चल रही थी और अब इसे सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया है.

अगर आप भी अपने वॉट्सऐप स्टेटस को फेसबुक स्टोरी की तरह शेयर करते हैं तो ये 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगा. वॉट्सऐप स्टेटस को फेसबुक स्टोरी की तरह कई बार शेयर किया जा सकता है. आइए जानते है कैसे आप भी शेयर कर सकते हैं फेसबुक पर अपना वॉट्सऐप स्टेटस...

>>>सबसे पहले WhatsApp ओपेन करें

>>>Status पर टैप करें

Ad

>>>स्टेटस अपडेट Create करें

---आपका स्टेटस नया है या पुराना उसके मुताबिक आपके सामने शेयरिंग के दो ऑप्शन आएंगे.

नए WhatsApp स्टेटस को ऐसे करें शेयर

>>>इसके लिए सबसे पहले WhatsApp के My Status पर जाएं. यहां Share to Facebook पर टैप करें

>>>यहां Allow पर टैप करें या अब आपके सामने फेसबुक ऐप खुल जाएगी.

>>>Facebook ऐप में उन लोगों को सेलेक्ट करें, जिनके साथ आप स्टेटस शेयर करना चाहते है. फिर Share Now पर टैप कर दें.

>>>ध्यान रहे कि अगर आपने दूसरा टैब खोल दिया तो ‘Share to Facebook Story’ का ऑप्शन गायब हो जाएगा.

पुराने WhatsApp Status को कैसे फेसबुक पर करें शेयर

>>>इसमें My Status के पास More का ऑप्शन मिलेगा, उसपर टैप करें.

>>>इसमें तीन डॉट पर जाएं और Share to Facebook टैप करें.

>>>यहां Allow पर टैप करें या अब आपके सामने फेसबुक ऐप खुल जाएगी.

>>>Facebook ऐप में उन लोगों को सेलेक्ट करें, जिनके साथ आप स्टेटस शेयर करना चाहते है. फिर Share Now पर टैप कर दें.

>>>प्रोसेस खत्म होते ही WhatsApp रीओपेन हो जाएगा.

नहीं शेयर कर सकते ऐसे स्टेटस

इस फीचर की सबसे अच्छी बात ये है कि वॉट्सऐप स्टेटस डिलीट करने पर भी आपके फेसबुक पर शेयर की गई स्टोरी मौजूद रहेगी. इसके अलावा स्टेटस शेयर करते वक्त एक और बात जो ज़रूरी है वह ये कि शेयर किया गया वॉट्सऐप स्टेटस फेसबुक स्टोरी में स्क्रीनशॉट की तरह दिखेगा. इसलिए वॉट्सऐप से फेसबुक पर शेयर किए गए स्टेटस में सिर्फ फोटो या पिक्चर टेक्स्ट ही दिखाई देंगे. तो अगर आप किसी लिंक वाला वॉट्सऐप स्टेटस शेयर करते हैं तो वह दिखाई नहीं देगा.

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub