Skip to main content

How to: WhatsApp स्टेटस को किसी एक व्यक्ति के लिए कर सकते हैं हाइड


How to: WhatsApp स्टेटस को किसी एक व्यक्ति के लिए कर सकते हैं हाइड

अगर आप किसी एक व्यक्ति से अपना WhatsApp स्टेटस छिपाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे......

टेक डेस्क। 

WhatsApp का उपयोग यूजर्स केवल चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए ही नहीं करते बल्कि Status भी इसका एक खास फीचर है। जिसे आए दिन आप जरूर अपडेट करते होंगे। WhatsApp Status पर कोई खास वीडियो या अपनी कोई तस्वीर शेयर करते हैं जिन्हें आपके कॉन्टेक्ट में मौजूद लोग देख सकते हैं। लेकिन एक बार लगाया गया Status 24 घंटे बाद अपने आप हट जाता है और इन 24 घंटों में आपको Status पर कई रिप्लाई व कमेंट भी मिलते हैं। लेकिन आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में ऐसे भी कुछ लोग होते हैं जिनके साथ आप अपना Status शेयर नहीं करना चाहते तो आप उनके लिए Status हाइड कर सकते हैं।

WhatsApp Status 24 घंटे के लिए रहता है और अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद कुछ लोग आपका स्टेटस ना देख पाएं तो WhatsApp में इसके लिए विकल्प मौजूद है। इसका सिलेक्शन आप खुद कर सकते हैं कि कौन आपका WhatsApp Status देख सकता है और कौन नहीं। इसके लिए एंड्राइड और आईओएस यूजर्स को केवल कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे। जिनकी मदद से आप किसी स्पेसिफिक कॉन्टेक्ट के लिए अपना स्टेटस हाइड कर सकते हैं।

iPhone में WhatsApp Status को ऐसे करें हाइड
यदि आप iPhone यूजर हैं और किसी स्पेसिफिक कॉन्टेक्ट के लिए अपना WhatsApp Status हाइड करना चाहते हैं तो उसके लिए इन टिप्स को फॉलो करें:

- सबसे पहले आपको अपने WhatsApp की सेटिंग्स में जाना होगा। जिसके बाद सेटिंग्स विंडो में अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा।

- अकाउंट में जाने में बाद आपको वहां दिए गए प्राइवेसी बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद कुछ ऑप्शन नजर आएंगे उनमें से Status पर क्लिक करें। 

- जहां My Contacts, My Contacts Except और only with share तीन ऑप्शन मिलेंगे। जिनमें से आपको My Contacts Except पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपकी विंडो में कॉन्टेक्ट लिस्ट ओपन होगी और उनसे से आप जिसको भी हाइड करना चाहते हैं उस कॉन्टेक्ट को सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आपका स्टेटस सिलेक्ट किए गए कॉन्टेक्ट के लिए हाइड हो जाएगा और वह आपका स्टेटस नहीं देख पाएंगे। 

Android में WhatsApp Status को ऐसे करें हाइड
यदि आप एंड्राइड फोन यूजर्स हैं तो आप भी आसानी से किसी भी कॉन्टेक्ट के लिए अपना WhatsApp Status हाइड कर सकते हैं।

- एंड्राइड यूजर्स अपना WhatsApp ओपन करें और वहां Status पर क्लिक करें। इसके बाद राइड साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें, जहां आपको Status Privacy का ऑप्शन मिलेगा। 

- Status Privacy में My Contacts, My Contacts Except और only with share के ऑप्शन मिलेंगे, उनमें से My Contacts Except पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद कॉन्टेक्ट की एक विंडो ओपन होगी और आप जिसको भी हाइड करना चाहते हैं उस नंबर को सिलेक्ट करें। सिलेक्ट किए हुए नंबर्स को आपका Status नहीं दिखाई देगा। 

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub