Skip to main content

ऐसे सेव करें WhatsApp स्टेटस से वीडियो और फोटोज


TIPS : -

ऐसे सेव करें WhatsApp स्टेटस से वीडियो और फोटोज

अगर आप वॉट्सऐप का उपयोग करते हैं और वॉट्सऐप स्टेटस में शेयर किए गए मीडिया फाइल्स को सेव करना चाहते हैं तो यहां जानें तरीका.

 


Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में स्नैपचैट स्टोरीज की तरह फोटो और वीडियो शेयरिंग फीचर को 2017 में पेश किया गया था. इसे वॉट्सऐप स्टेटस के नाम से उतारा गया था. ये स्नैपचैट स्टोरीज की ही तरह काम करता है, जहां शेयर किए गए फोटो और वीडियोज 24 घंटे के बाद ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाते हैं. कभी-कभी हम चाहते हैं कि अपने दोस्तों या रिश्तेदारों द्वारा शेयर किए गए कंटेंट को सेव कर लें लेकिन स्क्रीनशॉट करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है. क्योंकि वॉट्सऐप द्वारा सेव करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया जाता है. लेकिन इसके दो तरीके हैं, जिससे आप शेयर किए गए मीडिया फाइल्स को सेव कर सकते हैं.


मीडियो फाइल को सेव करने के दो तरीकों में से पहला तरीका है- फाइल मैनेजर ऐप के जरिए और दूसरा है- किसी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए. लेकिन आमतौर पर लोग थर्ड पार्टी ऐप को उपयोग भरोसेमंद नहीं मानते हैं. क्योंकि इसमें प्राइवेसी से जुड़ी कई खामियां होती हैं. खैर फाइल मैनेजर ऐप वाले तरीके के बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं, जिसके जरिए आप आसानी से मीडिया फाइल्स को सेव कर सकते हैं.


वॉट्सऐप द्वारा स्टेटस के फोटो और वीडियो को स्मार्टफोन में कुछ देर के लिए सेव किया जाता है और 24 घंटे बाद इन फाइल्स को हटा दिया जाता है. केवल आपको इन फाइल्स को फोन से डिलीट होने से पहले किसी और फाइल में ट्रांसफर करना है. सैमसंग, एलजी, वनप्लस, ओप्पो, वीवो जैसे काफी सारे स्मार्टफोन्स ब्रांड्स अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में फाइल मैनेजर ऐप को शामिल करते हैं. वहीं स्टॉक एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.



स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

1. सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और स्टेटस को व्यू करें.

2. व्यू किए जाने के बाद लोकल स्टोरेज में इस फाइल का टेम्परेरी कॉपी बन जाएगा.  

3. अब फोन में फाइल मैनेजर ऐप खोजें और उसे ओपन करें.

4. अब ऐप के सेटिंग्स में जाएं और 'शो हिडन फाइल्स' ऑप्शन को सेलेक्ट करें.

5. अब यहां से WhatsApp > Media >.Statuses में जाएं.

6. अब यहां से आप जिन भी फाइल्स को सेव करना चाहते हैं उन्हें किसी और फोल्डर में पेस्ट कर 

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub