Skip to main content

Google search से ऐसे भेजें WhatsApp मैसेज, ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं


Google search से ऐसे भेजें WhatsApp मैसेज, ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं

WhatsApp ऐप बिना ओपन किए आप अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज सकते हैं, इसके लिए आपको गूगल ऐप के सर्च फीचर यूज करना होगा.

 

WhatsApp

Google Assistant के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से अभी भी यूजर्स WhatsApp मैसेज कर सकते हैं. इसी तरह का एक फीचर और भी है जिसके तहत अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं और आपके पास लेटेस्ट वर्जन का एंड्रॉयड है तो आप सीधे गूगल सर्च से वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल ऐप का सहारा लेना होगा. अब आप ये सोच रहे होंगे कि WhatsApp मैसेज भेजना ही है तो क्यों न WhatsApp ही ओपन कर लें, लेकिन ऐसा नहीं है.

कई बार आप गूगल ऐप पर कुछ सर्च कर रहे होते हैं और वॉट्सऐप ओपन नहीं करना चाहते. ऐसे में सीधे गूगल ऐप के सर्च बार में जा कर WhtsApp टाइप करें. यहां सर्च के नीचे आपको एक ऑप्शन मिलेगा. Send a WhatsApp message सबसे ऊपर दिखेगा.

Send a WhatsApp message के नीचे To और Message का ऑप्शन मिलेगा. To पर टैप करके आप कॉन्टैक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं जिन्हे मैसेज भेजना है. इसके ठीक नीचे आपको मैसेज टाइप करने का ऑप्शन मिलेगा. मैसेज टाइप करें और सेंड आइकॉन पर क्लिक करें. मैसेज WhatsApp के जरिए कॉन्टैक्ट को चला जाएगा. यानी आपको WhatsApp मैसेज भेजने के लिए ऐप ओपन करने की जरूरत ही नहीं है.

आपको बता दें कि ये फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए है और हमने आईफोन में इसे चेक किया है, लेकिन ये ऑप्शन यहां नहीं मिलता है.

हालांकि ऐसे WhatsApp मैसेज सेंड करने के लिए आपके स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप होना चाहिए और जाहिर है वॉट्सऐप अकाउंट भी चालू रहना चाहिए ताकि गूगल सर्च बार यूज करके आप वॉट्सऐप मैसेज सेंड कर सकें.

WhatsApp मैसेज Google Assistant के जरिए भेजने के लिए आप Ok Google या Hey Google बोल कर Send WhatsApp message कमांड यूज कर सकते हं. इसके बाद भी आपको कुछ इसी तरह का ऑप्शन मिलेगा जिसे यूज करके बिना वॉट्सऐप ऐप ओपन किए डायरेक्ट वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं.

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub