Skip to main content

GK Series-9: कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे गए 60 महत्वपूर्ण सवाल

GK Series-9: 60 Important Questions Asked in Competitive Examination

GK Series-9: कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे गए 60 महत्वपूर्ण सवाल

60 चुनिंदा क्वेश्चन की सीरीज जो आपकी कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी में मदद करेगी।

एजुकेशन डेस्क। कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स में कई सेक्शन जैसे साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमी और स्पोर्ट्स से जुड़े सवाल आते हैं। जिसकी प्रिपरेशन के लिए आपके पास हर सब्जेक्ट मटेरियल के नोट्स होना इम्पोर्टेन्ट हैं। इसलिए कॅरिअर काउंसलर डॉ.जयंतीलाल भंडारी के द्वारा हर सब्जेक्ट से तैयार किए गए 60 सवाल और उनके जवाब लेकर आएं हैं जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम क्लियर करने में मदद करेगी ।

जियोग्राफी  
1. बैंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर तथा पुणे में से कौनसा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशान्तर पर स्थित है ? (सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-18) 
2. हीराकुंड बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण किस नदी पर हुआ है? (बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-17) 
3. लौह अयस्क की खानों के लिए मशहूर कुद्रेमुख किस राज्य में स्थित है? (उ.प्र. सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-17) 
4. कावेरी नदी कहाँ जाकर समाप्त होती है ? (उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-17) 
5. म.प्र. का पन्ना जिला किसके उत्खनन के लिए पूरे देश में जाना जाता है ? (उ.प्र. सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-17) 
6. पृथ्वी के उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी-पश्चिमी गोलार्ध में कौनसा महाद्वीप स्थित है? (नवोदय विद्यालय समिति पीजीटी परीक्षा-16) 
7. माउंट असामा ज्वालामुखी किस देश से संबंधित है ? (एसएससी संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-16) 
8. बहुत से वनों में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे और प्राणिजात क्या कहलाते हैं? (उ.प्र. खाद्य सुरक्षा निरीक्षक परीक्षा-16) 
9. भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौनसी है ? (एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-16) 
10. किस उपकरण का प्रयोग पवन की गति नापने के लिए करते हैं? (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा-16) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
 1. हैदराबाद, 2. महानदी पर, 3. कर्नाटक में, 4. बंगाल की खाड़ी में, 5. हीरे के, 6. अफ्रीका, 7. जापान से, 8. जैव विविधता, 9. कछारी/जलोढ़ मृदा (अल्युवियल सॉयल), 10. अनीमोमीटर

भारतीय इतिहास 
1. भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था ? (उ.प्र. लेखपाल भर्ती परीक्षा-17) 
2. जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए हैं ? (दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन भर्ती परीक्षा-17) 
3. सेल्यूकस निकेटर तथा चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच युद्ध कब हुआ था ? (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-17) 
4. सम्राट अशोक के शासनकाल की अवधि कितनी थी ? (भारतीय खाद्य निगम असिस्टेंट ग्रेड-3 परीक्षा-17) 
5. बम्बई के गोवालिया टैंक मैदान से 1942 में कौनसा आंदोलन प्रारंभ किया गया था ? (मध्यप्रदेश पैरामेडिकल संवर्ग भर्ती परीक्षा-17) 
6. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध में कौन विजयी हुआ था ? (आरआरसी ग्रुप-डी परीक्षा-16) 
7. खलीफा की सत्ता को मानने से दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने इनकार कर दिया था ? (उ.प्र. लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा-16) 
8. खुदीराम बोस को कब फाँसी दी गई थी ? (नवोदय विद्यालय समिति पीजीटी परीक्षा-16) 
9. किसने 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा' का नारा दिया था ? (आरआरसी ग्रुप-डी परीक्षा-16) 
10. किस राज्य में सिंधु घाटी सभ्यता स्थल 'धोलावीरा' है ? (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-16) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
 1. बाबर, 2. 24, 3. 305-303 ई.पू. में, 4. 268 से 232 ई. पूर्व, 5. भारत छोड़ो आंदोलन, 6. हैदर अली, 7. कुतुबुद्दीन मुबारक, 8. 11 अगस्त, 1908 को, 9. सुभाषचंद्र बोस ने, 10. गुजरात में 

इकॉनमी 
1. कौनसा संगठन ग्लोबल फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट जारी करता है ? (उ.प्र. सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-17) 
2. देश में पहली बार किस बैंक ने 'वायस पासवर्ड' सेवा शुरू की है? (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-17) 
3. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम की स्थापना किस वर्ष हुई थी?(रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सहायक भर्ती परीक्षा-17) 
4. शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जिस खाते (अकाउंट) में रखा जाता है, उसे किस नाम से जाना जाता है ? (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-17) 
5. 'पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप' (पीपीपी) के तहत भारत की प्रथम रेलवे लाइन किस राज्य में बिछाई जा रही है ?(आईबीपीएस पी.ओ. मुख्य परीक्षा-17) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), 2. आईसीआईसीआई बैंक, 3. 1948 में, 4. डीमैट अकाउंट, 5. गुजरात में

स्पोर्ट्स 
1. सचिन तेंडुलकर ने 1989 में टेस्ट करियर की शुरुआत कहाँ से की थी? (म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-17) 
2. प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी पेले किस देश के हैं ? (उ.प्र. प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक चयन परीक्षा-17) 
3. किसने विम्बलडन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2017 का महिला एकल खिताब जीता था ? (बिहार एसएससी स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा-17) 
4. किस देश में 22वें प्रेसीडेंट्स कप ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था ? (मध्यप्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-17) 
5. कलिंगा स्टेडियम किस शहर में स्थित है ? (एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा-17) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
1. कराची (पाकिस्तान) से, 2. ब्राजील के, 3. गार्बिने मुगुरुजा (स्पेन), 4. इंडोनेशिया, 5. भुवनेश्वर (ओडिशा) में 

भारतीय राजव्यवस्था 
1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद21्र किससे संबंधित है ? (उत्तराखंड सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा-17) 
2. कौन उत्तरप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं ? (उत्तराखंड समूह ग परीक्षा-17) 
3. मनरेगा का विस्तृत अर्थ क्या है ? (उ.प्र. लेखपाल भर्ती परीक्षा-17) 
4. भारत के संविधान के अनुच्छेद 371-त्र में दिए गए विशिष्ट उपबंध किस राज्य से संबंधित हैं? (एलआईसी अप्रेन्टिस विकास अधिकारी परीक्षा-17) 
5. देश में नए राज्य के सृजन एवं उसकी सीमा निर्धारण का अधिकार किसे है? (यूपीएससी सहायक कमाण्डेंट परीक्षा-17) 
6. संविधान का 52वाँ संशोधन किससे संबंधित है ? (आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा-16) 
7. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा के कार्यकाल को 6 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष किया गया था ? (भारतीय डाक विभाग भर्ती परीक्षा-16) 
8. बलवंतराय मेहता समिति तथा अशोक मेहता समिति का संबंध किससे है? (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल भर्ती परीक्षा-16) 
9. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा लोक सेवाओं को संरक्षण प्रदान किया गया है? (उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-16) 
10. भारत में कौनसी मतदान पद्धति लोकसभा तथा विधानसभा के चुनावों में अपनाई जाती है? (एसबीआई लिपिकीय संवर्ग परीक्षा-16) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
1. राइट टू एजुकेशन, 2. सुचेता कृपलानी, 3. महात्मा गाँधी नेशनल रूरल एम्पलायमेंट गारंटी एक्ट, 4. मिजोरम, 5. संसद को, 6. दलबदल से, 7. 44वाँ संविधान संशोधन, 8. पंचायती राजव्यवस्था से, 9. अनुच्छेद-311, 10. फर्स्ट पास्ट द पोस्ट पद्धति 

पुरस्कार और पुस्तकें 
1. रेसुल पुकुट्टी ने किस विधा के लिए ऑस्कर जीता है ? (उत्तराखंड वन आरक्षी भर्ती परीक्षा-17) 
2. किसे वर्ष 2017 का अर्थशा� का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? (म.प्र. पटवारी चयन परीक्षा-17) 
3. 'बीजक' में किसके वचनों का संग्रह है ? (उ.प्र. लेखपाल भर्ती परीक्षा-17) 
4. कौन 'जहाँगीर जस चंद्रिका' का लेखक था ? (एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-17) 
5. 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे दिया गया ? (उत्तराखंड समूह ग परीक्षा-17) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
1. ध्वनि मिश्रण (साउंड मिक्सिंग), 2. रिचर्ड एच थेलर को, 3. कबीर के, 4. केशवदास, 5. सुरभि लक्ष्मी (सुरभि सी.एम.) को

विविध 
1. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का 182 अभिसमय किससे संबंधित है? (सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-18) 
2. स्कॉटलैंड की राजधानी क्या है ? (म.प्र. पटवारी चयन परीक्षा-17) 
3. वर्ष 2019 के अंत तक ग्रामीण भारत में कितने शौचालय बनाने का लक्ष्य 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत रखा गया है? (उ.प्र. न्यायिक सेवा परीक्षा-17) 
4. 57 किमी की विश्व की सबसे लम्बी रेल सुरंग किस देश में बनाई गई है? (उत्तराखंड वन क्षेत्राधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-17) 
5. प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर किस राज्य में स्थित है ? (झारखंड काँस्टेबिल भर्ती परीक्षा-17) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
1. बालश्रम से, 2. एडिनबर्ग, 3. 12 करोड़, 4. स्विट्जरलैंड, 5. आंध्रप्रदेश 

विज्ञान 
1. मनुष्य के शरीर में यूरिया को कौनसा अंग रक्त से पृथक करता है ? (म.प्र. राज्य वन सेवा परीक्षा-17) 
2. गैमेक्सीन का रासायनिक नाम क्या है ? (उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-17) 
3. गुरुत्वाकर्षण बल का मान पृथ्वी के किस स्थान पर सबसे ज्यादा होता है ? (उ.प्र. सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-17) 
4. राइबोसोम में किसका संश्लेषण होता है ? (झारखंड वनरक्षी प्रारंभिक परीक्षा-17) 
5. संवेग परिवर्तन की दर किसके बराबर होती है ? (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सहायक परीक्षा-17) 
6. सौर मंडल में ग्रहों की गति किसका उदाहरण है ? (भारतीय डाक विभाग भर्ती परीक्षा-16) 
7. राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र किस शहर में स्थित है ? (उत्तराखंड पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा-16) 
8. इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का आविष्कार किसने किया था ? (उ.प्र. स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा-16) 
9. किस प्रकार ऑक्सीकरण को परिभाषित किया जा सकता है ? (एसएससी संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-16) 
10. बाह्य अंतरिक्ष में जीवन के अध्ययन का नाम क्या है ? (आरआरसी ग्रुप-डी परीक्षा-16) 

उपर दिए हुए सवालों के जवाब 
 1 . गुर्दा (किडनी), 2. बेंजीन हेक्साक्लोराइड, 3. ध्रुवों पर, 4. प्रोटीन का, 5. बल के, 6. कोणीय संवेग संरक्षण का, 7. नई दिल्ली में, 8. पैट्रिक स्टेप्टो और रॉबर्ट एडवर्ड्स, 9. इलेक्ट्रॉन की हानि, 10 एक्सोबायोलॉजी 

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub