Skip to main content

GK Series-14 / कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे गए 60 महत्वपूर्ण सवाल

gk series 14 60 important questions asked in the competitive examination

GK Series-14 / कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे गए 60 महत्वपूर्ण सवाल

यह सवाल जो कॉम्पिटेटिव एग्जाम में स्टूडेंट्स को प्रिपरेशन में मदद करेंगे।

एजुकेशन डेस्क।  कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी को आसान बनाने के लिए bhaskareducation.com डॉ. जयंतीलाल भंडारी, डायरेक्टर कॅरिअर दिशा की मदद से स्टूडेंट्स के लिए हिस्ट्री, साइंस, जियोग्राफी, इकनोमिक जैसे सब्जेक्ट से 60 चुनिंदा क्वेश्चन की सीरीज लेकर आया है। जो स्टूडेंट्स को आने वाले एग्जाम की प्रिपरेशन में मदद करेगी। 

भूगोल

1. कौनसी भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18)
2. भूमध्य सागर को लाल सागर के साथ कौनसी नहर जोड़ती है? (इग्नू बी.एड. प्रवेश परीक्षा-17) 
3. जनगणना-2011 के फाइनल आंकड़ों के अनुसार भारत की साक्षरता दर कितनी है ? (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-17) 
4. किस सागर में लक्षद्वीप स्थित है ? (म.प्र. पुलिस काँस्टेबल भर्ती परीक्षा-17)
5. भूअभिनति की अवधारणा किसने प्रतिपादित की थी ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18)
6. किस जगह पर अलकनंदा तथा मंदाकिनी नदियों का संगम होता है? (उत्तराखंड पुलिस काँस्टेबिल परीक्षा-16)
7. कौनसा उत्तरी गोलार्ध का सबसे लम्बा दिन होता है ? (आरआरसी ग्रुप-डी परीक्षा-16) 
8. भारतीय वन्यजीव के संदर्भ में ‘फ्लाइंग फॉक्स’ क्या है ? (उत्तराखंड पुलिस काँस्टेबिल परीक्षा-16)
9. नदी के किस प्रकार के प्रवाह से ऑक्स-बो झीलों का निर्माण होता है? (आरआरसी ग्रुप-डी परीक्षा-16)
10. ‘ग्रीन पार्टनर को सुरक्षित रखना’ नामक प्रोग्राम, जिसका उद्देश्य समुद्री कछुए को संरक्षित करना है, किस राज्य से संबंधित है? (उत्तराखंड पुलिस काँस्टेबिल परीक्षा-16)
भूगोल के दिए हुए सवालों के जवाब 1. वूलर झील, 2. स्वेज नहर, 3. 73 प्रतिशत, 4. अरब सागर, 5. जेम्स हॉल एवं जेम्स डी डाना ने, 6. रुद्रप्रयाग, 7. 21 जून, 8. चमगादड़, 9. मध्यम प्रवाह, 10. केरल से

भारतीय राजव्यवस्था
1. उच्चतम न्यायालय की स्थापना भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद करता है? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18) 
2. लोकसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष कौन हैं ? (म.प्र. पटवारी चयन परीक्षा-17)
3. भारत की केन्द्रीय मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी होती है ? (उ.प्र. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा-17)
4. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ? (हरियाणा एसएससी परिचालक भर्ती परीक्षा-17)
5. भारतीय न्यायिक व्यवस्था में जब जनहित वाद (याचिका) अर्थात पीआईएल की शुरुआत हुई, उस समय भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस कौन थे ? (सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा-17)
6. कौन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को उसके पद की शपथ दिलाता है? (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल भर्ती परीक्षा-16)
7. किस वर्षसिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था ? (दिल्ली पुलिस कमाण्डो परीक्षा-16)
8. भारत की संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे ? (उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-16)
9. किस देश के संविधान से भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है? (उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-16)
10. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में 42वें संविधान संशोधन द्वारा ‘मौलिक कर्तव्यों’ को सम्मिलित किया गया है ? (उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-16)
भारतीय राजव्यवस्था  के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. अनुच्छेद-124, 2. डॉ. एम. थंबीदुरई, 3. लोकसभा के, 4. राष्ट्रपति, 5. पी.एन. भगवती, 6. राष्ट्रपति, 7. 1975 में, 8. बी.एन.राव, 9. सं.रा. अमेरिका, 10. अनुच्छेद 51अ

विज्ञान
1. प्रकाश के एक बिन्दु स्रोत को दो समान्तर समतल दर्पणों के मध्य रखने पर कितने प्रतिबिम्ब बनेंगे ? (उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-17) 
2. रक्त का कौनसा घटक स्कंदन में सहायक है ? (दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा-17)
3. प्याज को काटने पर आंखों में आंसू आते हैं, क्योंकि प्याज कौनसी गैस निष्कासित करता है ? (उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-17)
4. किस वैज्ञानिक को तारों की उत्पत्ति से संबंधित खोज के लिए 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18)
5. 1943 में किसे विटामिन-K के आविष्कार एवं उसकी रासायनिक प्रकृति के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था ? (उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-18)
6. कौनसी शिरा फेफड़ों से हृदय में शुद्ध रक्त लाती है ?(एस.एस.सी.संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-16)
7. परमाणु के 3 घटकों में से सबसे कम द्रव्यमान किसका होता है (उ.प्र. पीसीएस सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-16)
8. प्राणी विज्ञान की इथोलॉजी शाखा में किसका वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है ? (एस.एस.सी. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-16)
9. किसने सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित किया था ? (उ.प्र. पीसीएस सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-16)
10.कौनसी धातु वायुयान और रॉकेट बनाने के लिए प्रयोग की जाती है? (एस.एस.सी. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-16)
विज्ञान के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. अनंत, 2. प्लेटलैट्स, 3. प्रोपेनथियोल एस ऑक्साइड, 4. सुब्रमण्यम चंद्रशेखर, 5. एडवर्ड एडेलबर्ट डोइजी तथा हेनरिक कार्ल पीटर डेमको, 6. पल्मोनरी वेन (फुफ्फुस शिरा), 7. इलेक्ट्रॉन, 8. जन्तुओं के व्यवहार का, 9. अल्बर्ट आइंस्टीन ने, 10. एल्यूमीनियम

अर्थव्यवस्था
1. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने किस वर्ष इंडिया बॉण्ड इक्विटी फाउंडेशन की स्थापना की थी ? (म.प्र. पटवारी चयन परीक्षा-17)
2. इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एण्ड पैसिफिक का मुख्यालय कहां स्थित है ? (यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस सहायक अधिकारी भर्ती परीक्षा-17)
3. राज्य के राजकोषीय घाटे की वित्तीय व्यवस्था में सर्वाधिक अंश किसका होता है? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18)
4. पेमेन्ट काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? (जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफिसर्स परीक्षा-18)
5. 1991 में गठित नायक समिति का संबंध किससे है ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18)
अर्थव्यवस्था के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. 2003 में, 2. बैंकाक (थाइलैंड) में, 3. केन्द्रीय सरकार से प्राप्त ऋण का, 4. विश्वास पटेल को, 5. लघु उद्योगों से

पुरस्कार और पुस्तकें
1. ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? (एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-17)
2. ‘डेमोक्रेटिक थ्योरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-18)
3. कौन ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ सेवन किलिंग’ पुस्तक के लेखक हैं? (रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा-17)
4. ‘इनसाइड आईबी एण्ड रॉ : द रोलिंग स्टोन देट गेदर्ड मॉस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? (उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-18)
5. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2015 किसे प्राप्त हुआ है ? (केन्द्रीय सश स्त्र पुलिस बल सहायक कमाण्डेंट परीक्षा-17)
पुरस्कार और पुस्तकें  के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. मार्क टुली, 2. जिओवानी सार्तोरी, 3. मार्लोन जेम्स, 4. के. शंकरन नायर, 5. मनोज कुमार को

खेलकूद
1. अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने फील्ड हॉकी खेल खेलने की कुल समयावधि क्या निर्धारित की है ? (उ.प्र. प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा-17)
2. 14 जून से 15 जुलाई, 2018 तक रूस में आयोजित फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल कितनी टीमों ने भाग लिया था? (उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-18)
3. अनुराधा बेनीवाल किस खेल से संबंधित हैं ? (हरियाणा फूड इंस्पेक्टर परीक्षा-17)
4. बॉस्केटबॉल की बॉल का अधिकतम भार पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंटों में कितना हो सकता है ? (उ.प्र. प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा-17)
5. डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्पोटर्स स्टेडियम किस  शहर में स्थित है? (म.प्र. पटवारी चयन परीक्षा-17)
खेलकूद  के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. 60 मिनट, 2. 32, 3. शतरंज, 4. 623.7 ग्राम (22 ओंस), 5. फैजाबाद (उत्तरप्रदेश) में

विविध
1. 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने कौनसा अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया है? (उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-18) 
2. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई थी ? (छत्तीसगढ़ ग्रेड सी भर्ती परीक्षा-17)
3. किस भारतीय राज्य सरकार ने जीनोम घाटी 2.0 परियोजना को पूरा करने के लिए सिंगापुर की कम्पनी सुरबना जुरोंग के साथ समझौता किया है? (जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफीसर्स परीक्षा-18)
4. किस शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी स्थित है? (छत्तीसगढ़ बीएड भर्ती परीक्षा-17)
5. 15वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन जनवरी 2019 में किस शहर में आयोजित हुआ है ? (उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा-18)
विविध के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2. 1919 में, 3. तेलंगाना, 4. हैदराबाद में, 5. वाराणसी में

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub