Skip to main content

GK Series-11: कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे गए 60 महत्वपूर्ण सवाल

60 Important Questions Asked in Competitive Examination

GK Series-11 / कॉम्पिटेटिव एग्जाम में पूछे गए 60 महत्वपूर्ण सवाल

यह सवाल जो कॉम्पिटेटिव एग्जाम में स्टूडेंट्स को प्रिपरेशन में मदद करेंगे। 

एजुकेशन डेस्क।  कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी को आसान बनाने के लिए bhaskareducation.com डॉ. जयंतीलाल भंडारी, डायरेक्टर कॅरिअर दिशा की मदद से स्टूडेंट्स के लिए हिस्ट्री, साइंस, जियोग्राफी, इकनोमिक जैसे सब्जेक्ट से 60 चुनिंदा क्वेश्चन की सीरीज लेकर आया है। जो स्टूडेंट्स को आने वाले एग्जाम की प्रिपरेशन में मदद करेगी। 

भूगोल

1. विश्व की सबसे लम्बी बलुआ पत्थर (सेंडस्टोन) की सुरंग ‘क्रेम पुरी’ भारत के किस राज्य में खोजी गई है ? (बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट अधिकारी परीक्षा-18)
2. कार्डोमम हिल्स कहाँ स्थित हैं? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-17) 
3. मिशिगन झील किस देश में स्थित है ? (उ.प्र. लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा-18)
4. भारत की कौनसी पर्वत शृंखला विश्व के सबसे पुराने वलित पर्वतों की श्रेणी में आती है ? (एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी परीक्षा-17)
5. हमारे देश में सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य कौनसा है ? (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-17)
6. कौन विश्व में एल्युमिनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है? (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-16)
7. किस राज्य में तालचिर कोयला क्षेत्र है ? (उत्तराखंड सहायक लेखाकार परीक्षा-16)
8. किस प्रकार की मिट्टी में कटाव सर्वाधिक होता है ? (उ.प्र. चकबन्दी लेखपाल भर्ती परीक्षा-16)
9. सामान्यत: घुलनशील चट्टानों, चूना पत्थर अथवा डोलोमाइट खनिज की अधिकता वाले क्षेत्रों में जल की क्रिया द्वारा बनी आकृतियां क्या कहलाती हैं ? (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमाण्डेट परीक्षा-16) 
10. नन्दा देवी पर्वत शिखर किस राज्य में है ?(म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-16)
भूगोल के दिए हुए सवालों के जवाब :  1. मेघालय, 2. केरल तथा तमिलनाडु में, 3. सं.रा. अमेरिका में, 4. अरावली पर्वत शृंखला, 5. उत्तरप्रदेश, 6. चीन, 7. ओडिशा, 8. बलुई मिट्टी, 9. कार्स्ट स्थलाकृति, 10. उत्तराखण्ड

भारतीय राजव्यवस्थ

1. किससे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 36 से 51 संबंधित हैं? (हरियाणा एसएससी परिचालक भर्ती परीक्षा-17)
2. किससे 73वें संविधान संशोधन का संबंध है ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-17)
3. किस देश से भारत का संसदीय प्रजातंत्र प्रभावित है ? (एसएससी संयुक्त हायर सेकंडरी लेवल परीक्षा-17)
4. भारतीय संविधान में ‘अंतरराष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा को प्रोत्साहन देना’ किसमें सम्मिलित किया गया है ? (म.प्र. पटवारी चयन परीक्षा-17)
5. राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है ? (छत्तीसगढ़ बी.एड. प्रवेश परीक्षा-17)
6. कलकत्ता उच्च न्यायालय की स्थापना किस दिन हुई थी ? (उ.प्र. ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा-16)
7. संविधान का अनुच्छेद 312 किससे संबंधित है ? (मध्यप्रदेश जेल विभाग संयुक्त चयन परीक्षा-16)
8. राज्यपाल किस व्यक्ति को रिपोर्ट करते हैं ? (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-16)
9. भारत के कौनसे राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे ? (झारखंड सचिवालय भर्ती परीक्षा-16)
10. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय कौन करता है? (उ.प्र. चकबन्दी लेखपाल भर्ती परीक्षा-16)
भारतीय राजव्यवस्था के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. नीति निदेशक सिद्धांत, 2. पंचायती राज, 3. ब्रिटेन से, 4. राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में, 5. केन्द्रीय मंत्रिमंडल, 6. 1 जुलाई, 1862 को, 7. अखिल भारतीय सेवाओं से, 8. भारत के राष्ट्रपति को, 9. नीलम संजीव रेड्डी, 10. लोकसभा का अध्यकक्ष

विज्ञान
1. कौन रेडियो एक्टिविटी के अन्वेषक थे ? (छत्तीसगढ़ प्री.बी.एड. भर्ती परीक्षा-17)
2. प्रकाश का उसके घटक रंगों में विभाजन क्या कहलाता है ? (राजस्थान उद्योग निरीक्षक परीक्षा-18)
3. टिम बर्नर्स ली ने किसका आविष्कार किया था ? (प्रादेशिक सेना आयोग भर्ती परीक्षा-17)
4. पीतल, स्टेनलेस स्टील तथा क्रोमियम में से कौन एक मिश्र धातु नहीं है ? (म.प्र. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा-18)
5. प्रोलेक्टिन हॉर्मोन महिलाओं में किसके निर्माण को प्रेरित करता है ? (हरियाणा एसएससी परिचालक भर्ती परीक्षा-17)
6. फोटोग्राफी की प्लेट पर सामान्यत: किसकी परत चढ़ाई जाती है ? (केंद्रीय विद्यालय संगठन परीक्षा-16)
7. स्ट्रेप्टोमाइसिन की खोज के लिए किसे सन् 1952 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था ? (उ.प्र. लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा-16)
8. किस देश ने ‘मैजिक क्यूब’ नामक सुपर कम्प्यूटर बनाया है? (एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-16)
9. किसने प्रथम एंटीबायोटिक पदार्थकी खोज की थी ? (उ.प्र. सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-16)
10.कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलने से कमरे के ताप पर क्या प्रभाव पड़ता है ? (एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-16)
विज्ञान के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. हेनरी बेकेरल, 2. वर्णविक्षेपण, 3. वल्र्ड वाइड वेब का, 4. क्रोमियम, 5. दुग्ध निर्माण को, 6. सिल्वर ब्रोमाइड, 7. सेल्मन वैक्समैन, 8. चीन, 9. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग, 10. ताप बढ़ जाता है

अर्थव्यवस्थ
1. कार्बन टैक्स लगाने वाला विश्व का प्रथम देश कौनसा है ? (उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-17)
2. गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क मध्यप्रदेश में किस स्थान पर स्थित है ? (राजस्थान सहायक कारापाल भर्ती परीक्षा-17)
3. रिसर्जेन्ट इंडिया बॉण्ड योजना किस बैंक से संबंधित है? (म.प्र. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा-17)
4. भारत में 1969 में कितनी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था? (छत्तीसगढ़ पटवारी चयन परीक्षा-17)
5. नैस्डैक किस देश का शेयर बाजार है ? (एसएससी इंटरमीडिएट स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा-17)
अर्थव्यवस्था के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. न्यूजीलैंड, 2. इंदौर में, 3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 4. 14, 5. अमेरिका का शेयर बाजार
-----------
खेलकूद
1. अंतरराष्ट्रीय संस्था फिडे किस खेल से संबंधित है ? (म.प्र. वन सेवा परीक्षा-17)
2. किस खेल से ‘कलिंगा कप’ का संबंध है ? (म.प्र. सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा-17)
3. किस देश ने भारत की मेजबानी में संपन्न अंडर-17 फीफा वल्र्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट-2017 जीता था ? (उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-17)
4. फुटबॉल में ब्लेक पर्ल किसे कहा जाता है ? (एसएससी मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-17)
5. ‘जॉकी’ शब्द किस खेल से संबंधित है ? (राजस्थान सहायक कारापाल भर्ती परीक्षा-17)
खेलकूद के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. शतरंज से, 2. फुटबॉल, 3. इंगलैंड ने, 4. पेले को, 5. घुड़दौड
---------------
पुरस्कार और पुस्तकें

1. कौन ‘द इवॉल्यूशन ऑफ इंटरनेशनल सिक्यूरिटी स्टडीज’ पुस्तक के लेखक हैं ? (एलआईसी प्रशिक्षु विकास अधिकारी परीक्षा-17)
2. कौन ‘द एल्जेबरा ऑफ इन्फाइनाइट जस्टिस’ पुस्तक की लेखिका हैं ? (म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-17) 
3. ‘37 ब्रिज्स एंड अदर स्टोरीज’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?(सशस्त्र सीमा बल काँस्टेबिल भर्ती परीक्षा-17)
4. मोरारजी देसाई तथा चौधरी चरण सिंह में से किस प्रधानमंत्री को भारत रत्न पुरस्कार दिया गया है? (आरबीआई सहायक भर्ती परीक्षा-17)
5. स्वर्णकमल पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है ? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा-17)
पुरस्कार और पुस्तकें के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. बैरी बूजान तथा लेने हैन्सेन, 2. अरुंधती रॉय, 3. आमेर हुसैन, 4. मोरारजी देसाई, 5. सिनेमा
-----------------
विविध
1. डाक विभाग ने भारत एवं अन्य किस देश के बीच कूल ईएमएस सेवा का प्रारंभ किया है ? (बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट अधिकारी परीक्षा-18)
2. चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना किस देश में हुई थी ? (राजस्थान सहायक कारापाल भर्ती परीक्षा-17)
3. हाल ही में किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा ‘सौर ऊर्जा पार्क’ स्थापित किया गया है ? (बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट अधिकारी परीक्षा-18)
4. किस वर्ष विजयंत टैंक को भारतीय सेना में सम्मिलित किया गया था ? (म.प्र. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा-17)
5. कहां से ‘द सन’ नामक प्रतिष्ठित समाचार पत्र प्रकाशित होता है? (उ.प्र. ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा-17)
विविध के दिए हुए सवालों के जवाब : 1. जापान, 2. पूर्व सोवियत संघ (रूस), 3. कर्नाटक, 4. 1965 में, 5. यूनाइटेड किंगडम तथा आयरलैंड

Comments

Post a Comment

Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub