Skip to main content

अपनी सुबह को बर्बाद न करें, साइंटिफिक तरीकों से शेड्यूल बनाकर करें तैयारी

Create your schedule with scientific methods

अपनी सुबह को बर्बाद न करें, साइंटिफिक तरीकों से शेड्यूल बनाकर करें तैयारी

अधिकांश प्रोफेशनल्स आठ से दस घंटे काम करते हैं। कई बार काम पूरा होने के बावजूद आउटपुट नहीं मिलता, लेकिन कई बार कम समय देने के बाद भी बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। यह आपके काम की शेड्यूलिंग पर निर्भर करता है। सफल लीडर्स भी अपने टाइम मैनेजमेंट के लिए अनूठे तरीके

करियर डेस्क । अधिकांश प्रोफेशनल्स आठ से दस घंटे काम करते हैं। कई बार काम पूरा होने के बावजूद आउटपुट नहीं मिलता, लेकिन कई बार कम समय देने के बाद भी बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। यह आपके काम की शेड्यूलिंग पर निर्भर करता है। सफल लीडर्स भी अपने टाइम मैनेजमेंट के लिए अनूठे तरीके अपनाते हैं। साथ ही कई साइंटिफिक तरीके भी हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने दिन को ज्यादा से ज्यादा प्रॉडक्टिव बना सकते हैं।

सुबह को बर्बाद न करें 

फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग हर दिन कपड़ों का रंग चुनने में सुबह का समय खराब नहीं करते। वे अपनी निर्णय लेने की क्षमता को अन्य कामों के लिए बचा कर रखते हैं। ऐसा अक्सर होता है कि सुबह का समय हम कई बार छोटी-छोटी बातों से जुड़े फैसलों में खराब कर देते हैं। जबकि रिसर्च में साबित हुआ है कि जैसे-जैसे दिन बीतता है, वैसे-वैसे हमारी निर्णय लेने की क्षमता में कमी आती है। इसलिए जरूरी है कि आप दिन के महत्वपूर्ण फैसलों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। 

52-17 मिनट का रूल करें फॉलो

 दिन में लगातार कई घंटों तक काम करने पर धीरे धीरे काम की गति धीमी पढ़ जाती है। दुनिया भर में प्रॉडक्टिविटी को मापने के लिए काम में लिए जाने वाले एप ‘डेस्कटाइम’ द्वारा हुए एक शोध के अनुसार बेहतर आउटपुट के लिए काम का असरदार समय औसतन 52 मिनट है। यानी 52 मिनट काम करने के बाद आपको करीब 17 मिनट का गैप लेना चाहिए। या फिर लगातार एक घंटे काम करने के बाद 15 से 17 मिनट का ब्रेक लिया जाना चाहिए। इससे हर ब्रेक के बाद का एक घंटा, ज्यादा से ज्यादा प्रॉडक्टिव होता जाएगा।

क्रिएटिव थिंकिंग के लिए लंबी वॉक

वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैनसन को जब भी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग करनी होती है तो वे पूरी टीम को एक वॉक पर ले जाते हैं। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध की मानें तो लंबी वॉक लेने से क्रिएटिव थिंकिंग में इजाफा होता है। कई बार सामान्य लगने वाला यह तरीका मुश्किल समस्याओं का समाधान भी दे सकता है

TIME MANAGEMENT

TIME MANAGEMENT SCIENTIFIC METHODS

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub