Official Yogendra question bank general awareness regarding almost all competitive examinations
Official Yogendra प्रश्न बैंक / लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश
इस बार हम पिछले हफ्ते की यानी ताजा घटनाओं पर आधारित प्रश्न तथा उनके उत्तर दे रहे हैं

एजुकेशन डेस्क। लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में हर शनिवार को इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इस बार हम पिछले हफ्ते की यानी ताजा घटनाओं पर आधारित प्रश्न तथा उनके उत्तर दे रहे हैं। आपने खबरें पढ़ीं या सुनी होंगी, लेकिन उन पर आधारित प्रश्न किस प्रकार पूछे जा सकते हैं, यह हम आपको बता रहे हैं। आप इन सवालों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए 30 सेकंड का समय है। गलत उत्तर पर अंक काटे जाने का प्रावधान है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये प्रश्न आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
1. हांगकांग में जून 2019 में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद वहां की मुख्य कार्यकारी प्रशासक कैरी लैम ने सॉरी कहते हुए एक विधेयक वापस लेने की घोषणा की। यह विधेयक निम्नलिखित में से किस विषय से संबंधित था?
(अ) चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने
(ब) हांगकांग को चीन का प्रांत घोषित करने
(स) चीन के विरोध में नारेबाजी करने वालों को जेल भेजने
(द) किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने
2. नेपाल में अनेक स्कूलों ने चीन की मंडारिन भाषा पढ़ाया जाना अनिवार्य कर दिया है। इसका प्रमुख कारण है
1. नेपाल का चीन के करीब होना
2. इस भाषा के शिक्षकों का मुफ्त में उपलब्ध होना
3. नेपाल में चीन की बहुत सी योजनाओं का होना
4. चीन सरकार द्वारा दबाव डालना नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही विकल्प चुनिए :
(अ) केवल 1 (ब) केवल 2 व 3 (स) केवल 4 (द) इनमें से कोई नहीं
3. पिछले दिनों समाचारों में ‘जून 13 मैल्टडाउन’ शब्दों का प्रयोग हुआ। यह किस संदर्भ में था ?
(अ) अमेरिकी अर्थव्यस्था ठप होने के
(ब) ग्रीनलैंड में 2 बिलियन टन बर्फ एक दिन में पिघलने के
(स) रूस और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध बिगड़ने के
(द) चीन द्वारा पाकिस्तान को आर्थिक सहायता रोकने के
4. ‘रोमियो एंड जूलियट’ के प्रसिद्ध निर्देशक फ्रैंको ज़िफिरेली का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे किस देश के थे ?
(अ) फ्रांस
(ब) जर्मनी
(स) इटली
(द) ग्रीस
5. प्रसिद्ध रचनाकार पाब्लो पिकासो की कृतियों की चीन में सबसे बड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। जून से सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का नाम निम्नलिखित में क्या है ?
(अ) यंग पाब्लो इन बार्सिलोना
(ब) द ब्लू सेल्फ पोर्टरेट
(स) द अर्ली ईयर्स ऑफ पाब्लो पिकासो
(द) द बर्थ ऑफ अ जीनियस
6. निम्नलिखित में से किस देश ने अकाल से निपटने के लिए जिराफ और हाथियों सहित 1000 वन्य प्राणियों को नीलाम करने की इजाजत दी है ताकि 11 लाख डॉलर की व्यवस्था हो सके ?
(अ) इथोपिया
(ब) मैक्सिको
(स) नामीबिया
(द) बांग्लादेश
7. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पिछले दिनों उनके 66वें जन्मदिन पर एक अनोखा उपहार भेंट किया। यह निम्नलिखित में से क्या था ?
(अ) चीन सीमा पर रूस का एक कस्बा
(ब) आइसक्रीम से भरा एक विशाल बॉक्स
(स) साइबेरियाई शेरों का एक जोड़ा
(द) ‘जिनपिंग अमर रहे’ लिखा संदेश
8. निम्नलिखित में से किस देश ने अपनी जेलों में कैदियों को दिए जाने वाले भोजन का मेन्यू 200 साल में पहली बार बदला है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) एस्तोनिया
(स) सिंगापुर
(द) आइसलैंड
9. निम्नलिखित में से कौन भारतीय हॉकी से संबंधित नहीं है?
(अ) गुरजंट कौर
(ब) प्रभजोत सिंह
(स) रानी
(द) फिलिप शिप्पन
10. भारतीय रिकर्व पुरुष टीम 14 साल के अंतराल के बाद विश्व कप फाइनल में पहुंची, लेकिन चीन के हाथों 2-6 से पराजित होकर उसे रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। यह कथन किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट
(ब) फुटबॉल
(स) तारंदाजी
(द) हॉकी
11. ‘ऑपरेशन सनशाइन-2’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) भारत-श्रीलंका सेनाओं के तमिल उग्रवादियों के खिलाफ अभियान
(ब) भारत में सेना के नक्सल विरोधी अभियान
(स) भारत-म्यांमार सेनाओं के उग्रवाद विरोधी अभियान
(द) भारत-अमेरिकी सेनाओं के पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अभियान
12. पिछले दिनों चर्चा में आईं ज़ुज़ाना कापितोवा निम्नलिखित में से कौन हैं ?
(अ) विश्व बास्केटबॉल चैंपियन
(ब) यूक्रेन की राजनेता, जिनकी हत्या कर दी गई
(स) एंटी करप्शन एक्टिविस्ट जो स्लोवाकिया की प्रेज़ीडेंट बनीं
(द) लोकतंत्र समर्थक नेता जिन्हें हांगकांग से निष्कासित किया गया
उत्तर-
1 अ
2 ब
3 ब
4 स
5 द
6 स
7 ब
8 अ
9 द
10 स
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.