अच्छे मार्क्स लाने में ये एप्स बनेंगे मददगार
यह समय स्टूडेंट्स के लिए जेईई व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी को अंतिम रूप देने का है। अब जबकि इन परीक्षाओं में ज्यादा समय नहीं बचा है तो बचे हुए वक्त में स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन पेपर सॉल्व करके अपनी तैयारी का आकलन करना चाहते हैं। ऐसे में कुछ

यह समय स्टूडेंट्स के लिए जेईई व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी को अंतिम रूप देने का है। अब जबकि इन परीक्षाओं में ज्यादा समय नहीं बचा है तो बचे हुए वक्त में स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन पेपर सॉल्व करके अपनी तैयारी का आकलन करना चाहते हैं। ऐसे में कुछ एप्स हैं जिनकी मदद आप ले सकते हैं।
टॉपर
यह एक एजुकेशनल एप है जो खासतौर से 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स के लिए खास है। इस एप पर आप हर रोज अपना टार्गेट सेट कर सकते हैं और जेईई, नीट, बिटसेट जैसी परीक्षाओं के टेस्ट पेपर सॉल्व कर सकते हैं।
मेरिटनेशन
अगर आप 12वीं स्तर के किसी दूसरे एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसके जरिए आप सैंपल पेपर सॉल्व कर सकते हैं और मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं। यही नहीं अपने दोस्तों को सैंपल पेपर सॉल्व करने के लिए चैलेंज भी कर सकते हैं।
ग्रेडअप
यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां हर तरह के एग्जाम्स के लिए मॉक टेस्ट, सैंपल पेपर के अलावा और भी हेल्पफुल सामग्री उप्लब्ध है। यहां आप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं और अपने डाउट्स क्लीअर कर सकते हैं।
मायसीबीएसई गाइड
यह एप आपको एनसीईआरटी सॉल्यूशन और गाइडेंस उपलब्ध करवाता है। यही नहीं चैप्टर वाइज रीविजन व क्विक फीडबैक के लिए स्टूडेंट इस एप को काफी पसंद कर रहे हैं। इसे बिल्कुल फ्री एक्सेस किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.