लर्निंग को बेहतर बनाएंगे ये एप
टेक्नोलॉजी ने स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को न सिर्फ आसान बल्कि सस्ता भी बना दिया है। अगर आप भी पढ़ाई में तकनीक की मदद लेना चाहते हैं तो ये एप नया सीखने में मदद कर सकती हैं।

करियर डेस्क । इसमें कोई शक नहीं कि टेक्नोलॉजी ने स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को न सिर्फ आसान बल्कि सस्ता भी बना दिया है। अगर आप भी पढ़ाई में तकनीक की मदद लेना चाहते हैं तो ये एप आपको परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ बहुत कुछ नया सीखने में मदद कर सकती हैं।
नोट्सजेन
यह एक ग्लोबल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यहां नोट्स से लेकर, अध्ययन सामग्री, प्रश्न पत्र, केस स्टडीज के साथ ही इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल, कॉमर्स, मैनेजमेंट, सीए के प्रोजेक्ट्स सभी तरह के फाइल फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।
बायजूस (BYJU's)
यह लर्निंग एप कैट, जेईई, आईएएस, जीआरई, जीमैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वीडियो और पर्सनलाइज्ड ट्यूटरिंग की सुविधा देता है।
कल्चर एले
यह भाषा सिखाने का बहुत एडवांस्ड टूल है, जिसमें कई तरह की पद्धति से एक से ज्यादा भाषाएं सरल और रुचिकर ढंग से सीखी जा सकती हैं।
ऑलिव बोर्ड
बैंक, सरकारी नौकरियों और एमबीए की तैयारी करने में मदद करता है यह एप। इस एप के 10 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं, जिनमें ज्यादातर देश के टियर-2, 3 शहरों से हैं। इंग्लिश और हिंदी में स्टडी मटीरियल के अलावा वीडियो लेक्चर्स, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज और कई अलग- अलग प्रैक्टिस टेस्ट आपकी मदद करते हैं।
APP, EDUCATION APP, NOST USED EDUCATION APP, APP FOR STUDY
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.