स्पोर्ट्स में भविष्य तलाश रहे हैं तो इन खास एकेडमीज में लें एडमिशन
युवाओं में स्पोर्ट्स को अपना कॅरिअर बनाने का रुझान बढ़ता जा रहा है

एजुकेशन डेस्क। वैश्विक मंच पर विभिन्न खेलों में जैसे-जैसे भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ रहे हैं, युवाओं में स्पोर्ट्स को अपना कॅरिअर बनाने का रुझान बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही बढ़ रही है, एथलीट्स को कोचिंग देने वाली स्पोर्ट्स एकेडमीज की संख्या। स्पोर्ट्स एकेडमीज किसी भी एथलीट के ओवरऑल गेम को विकसित करने के साथ उसे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर आप बैडमिंटन, फुटबाॅल, शूटिंग या टेनिस में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं, तो इन खेलों के मशहूर खिलाड़ियों के निर्देशन में आगे बढ़ने का मौका पाने के लिए इन एकेडमीज का चुनाव कर सकते हैं।
गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी
2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन पुलेला गोपीचंद की हैदराबाद (सेलम, ग्वालियर व वडोदरा में भी) स्थित एकेडमी में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, श्रीकांत किदांबी जैसेखिलाड़ी ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं। हाल ही इस एकेडमी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला हाई परफॉर्मेंस सेंटर खोला है जहां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बैडमिंटन कोर्ट्स, वुडन कोर्ट्स, जिम व स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल
भारतीय फुटबॉल टीम के सबसे लंबे समय तक कप्तान रहे बाइचुंग भूटिया का यह इनिशिएटिव देश के 21 शहरों में फैले 72 ट्रेनिंग सेंटर्स से 5 से 17 वर्ष के 3200 से अधिक बच्चों को फुटबॉल कोचिंग देता है। एआईएफएफ सेफोर स्टार रेटिंग प्राप्त यह एकेडमी जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप्स भी देती है। हाल ही इसके तहत ने हरियाणा के सोहना में रेजिडेंशियल एकेडमी भी खोली गई है।
गन फॉर ग्लाेरी शूटिंग एकेडमी
2012 लंदन ओलिम्पिक्स के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग के फाउंडेशन के तहत 2011 में शुरू हुई यह एकेडमी, ट्रेनिंग एस्पिरेंट्स को वेपन, एम्यूनिशन , कोच, ग्रिप मेकर, फिजियोथैरेपिस्ट, योग गुरु, डायटिशियन, गन टेस्टिंग फैसिलिटी, वीडियो एनालाइजर्स, इक्विपमेंट कंट्रोल व साइकोलॉजिस्ट जैसी सुविधाएं देती है। पुणेस्थित इस एकेडमी के आधा दर्जन से भी अधिक सेंटर्स मौजूद हैं।
महेश भूपति टेनिस एकेडमी
12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता महेश भूपति ने इस एकेडमी को अमृतसर, जालंधर, गुरूग्राम, दिल्ली, मसूरी, देहरादून, गुवाहाटी, कोलकाता, पुणे, मुंबई व वडोदरा में शुरू किया था। इन सेंटर्स में टीम बिल्डिंग व लीडरशिप स्किल्स डेवलप की जाती हैं। यह एकेडमी यहां देशभर के स्टूडेंट्स के लिए टेनिस कैंप्स आयोजित किए जाने के अलावा विदेश जाकर ट्रेनिंग लेने की सुविधा भी उपलब्ध करवाती है।
Comments
Post a Comment
Thank you for contacting/Comment OfficialYogendra! Please let us know how we can help you.