Skip to main content

मेमोरी बूस्ट करने के लिए 5 स्मार्ट एक्सरसाइज

मेमोरी बूस्ट करने के लिए 5 स्मार्ट एक्सरसाइज

पढ़ाई से लेकर करियर की रेस में अच्छी याददाश्त भी आपकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। वहीं खराब मेमोरी का असर सीधे आपकी प्रॉडक्टिविटी पर पड़ता है। ऐसे में हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में खोजे गए ये 6 स्मार्ट टिप्स आपकी मेमोरी को बूस्ट करने में


करियर डेस्क। पढ़ाई से लेकर करियर की रेस में अच्छी याददाश्त भी आपकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। वहीं खराब मेमोरी का असर सीधे आपकी प्रॉडक्टिविटी पर पड़ता है। ऐसे में हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में खोजे गए ये 6 स्मार्ट टिप्स आपकी मेमोरी को बूस्ट करने में काम आ सकते हैं। 

डूडलिंग करें

नाइकी के सीईओ मार्क पार्कर मीटिंग्स के दौरान डूडलिंग करते हैं। इससे वे खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। दरअसल डूडलिंग के जरिए ड्रॉइंग करते रहना मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध में कुछ प्रतिभागियों को डूडलिंग करते वक्त कुछ बातें कही गईं और कुछ प्रतिभागियों से उस वक्त बात की गई जब वे डूडलिंग नहीं कर रहे थे। रिसर्च में पाया गया कि डूडलिंग करने वाले लोग 29 फीसदी ज्यादा याद रख पाए थे। 

ब्रेन वर्कआउट

याददाश्त तेज करने और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ब्रेन वर्कआउट बहुत जरूरी है। इसके लिए काम के बीच में सुडोकू और क्रॉसवर्ड पजल सॉल्व करें। मनोरंजन के साथ ही प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने के लिए यह परफेक्ट ब्रेन बूस्टर टेक्निक है।

हर दिन कुछ नया सीखें 

मस्तिष्क को एक्टिव रखने और याददाश्त तेज करने के लिए हर थोड़े समय में नई स्किल्स या नई भाषा सीखें। इसके लिए कोई ऑनलाइन कोर्स जॉइन कर सकते हैं। चाहें तो हर दिन कुछ नया सीखने के लिए यूट्युब वीडियोज की मदद लें।

माइंड मैपिंग 

यह याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है। माइंड मैपिंग यानि जो भी आपने पढ़ा, देखा या समझा है उसे डायग्राम या फ्लोचार्ट के रूप में पेपर पर उतार लीजिए। अब इसे याद रखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 

मुश्किल टास्क

टेक्नोलॉजी ने अब कामों को आसान बना दिया है। लेकिन रिसर्च बताते हैं, जितना ज्यादा हम दिमाग को मुश्किल टास्क देते हैं उतनी ही याददाश्त बेहतर होती है। जब भी कोई समीकरण सॉल्व करनी हो तो कैलकुलेटर के बजाय पेपर, पेन का इस्तेमाल करें। लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं तो जीपीएस के बजाय खुद रास्ते खोजें। दिमाग को ऐसे मुश्किल टास्क देना आपकी मेमोरी को तेज बनाएगा।

5 EXERSOSE 

EXERCISES TO MEMORY BOOST

MEMORY BOOST EXERCISE 

 

Comments

Most Popular Post

10 Tables

10 Tables 1. Dining table (खाने की मेज़): a table on which meals are served in a dining room. 2. Desk (लिखने की मेज़): a piece of furniture with a flat or sloping surface and typically with drawers, at which one can read, write, or do other work. 3. Picnic table (पिकनिक पर लेकर जाने वाली मेज़): a modified table with attached benches, designed for eating a meal outdoors. 4. Pool table (बिलियर्ड्स का गेम खेलने वाली मेज़): a bounded table on which billiards-type games are played. 5. Garden table (बाहर इस्तेमाल की जाने वाली मेज़): a type of table specifically designed for outdoor use. 6. Trestle table (तख्ते पर रखी मेज़): a table consisting of a board or boards laid on a wooden or metal structure. 7. Workbench (मेज़ जिसपर बढ़ई अपना काम करता है): a bench at which carpentry or other mechanical or practical work is done. 8. Coffee table (कम ऊँचाई वाली मेज़ जिसपर कॉफ़ी रखी जाती है): a low table usually placed in front of a sofa on which to set drinks, magazines, and other small objects. 9. Bedside tabl...

Musical idioms -

Musical idioms: (Music सम्बन्धी मुहावरे): 1. For a song - very cheap price (कम कीमत पर) 2. Music to my ears - extremely pleasant news (बहुत अच्छी खबर) 3. Set something to music - sarcastic response to criticism/ complaining or a positive response to a good news (आलोचना पर कटु या अच्छी खबर पर सकरात्मक प्रतिक्रिया देना) 4. Elevator music - popular tunes or easy listening music (प्रसिद्ध धुन या सरल धु...

Names of baby animals in English: -

Names of baby animals in English: 1. Bear (भालू) - Cub  2. Bird (चिड़िया) - Hatchling, Chick (चूज़ा) 3. Buffalo (भैंस) - Calf (बछड़ा) 4. Butterfly (तितली) - Pupa, Caterpillar (झींगा) 5. Camel (ऊँट) - Calf (बछड़ा) 6. Cat (बिल्ली) - Kitten (बिलौटा, बिल्ली का बच्चा) 7. Cow (गाय) - Calf (बछड़ा) 8. Deer (हिरण) - Fawn (हिरण का बच्चा) 9. Dog (कुत्ता) - Pup (पिल्ला) 10. Donkey (गधा) - Foal (घोड़े का छोटा बच्चा) 11. Duck (बतख) - Duckling (बतख का बच्चा) 12. Elephant (हाथी) - Calf  13. Frog (मेंढक) - Tadpole  14. Goat (बकरी) - Lamb (मेमना) 15. Horse (घोड़ा) - Foal, Colt (male), Filly (female) 16. Kangaroo (कंगारू) - Joey 17. Monkey (बंदर) - Infant 18. Lion (सिंह) - Cub 19. Sheep (भेड़) - Lamb (मेमना) 20. Tiger (शेर) - Cub